फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Faith Beats Inflation: Agra Records 60 Crore Business on Janmashtami as Devotees Shop Till Late Night

महंगाई पर भारी श्रद्धा: जन्माष्टमी पर आगरा में 60 करोड़ का कारोबार, मेवा- पोशाक और खूब बिके चांदी के हिंडोले

Sat, 05 Sep 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 10:01 AM IST
सार

महंगाई के बावजूद जन्माष्टमी पर आगरा में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और देर रात तक बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। फल-फूल, मेवा, पोशाक, प्रसाद की सामग्री, चांदी के हिंडोले और लड्डू गोपाल समेत अन्य सामान की बिक्री से 50 से 60 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
 

विज्ञापन
Faith Beats Inflation: Agra Records 60 Crore Business on Janmashtami as Devotees Shop Till Late Night
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल व ड्रेस से सजे बाजार। संवाद

विस्तार

आगरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर चीनी, मेवा समेत अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में उछाल के बाद भी श्रद्धा कम नहीं दिखी। देर रात तक बाजारों में रौनक रही। जन्माष्टमी पर 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। इसमें फल-फूल, पोशाक से लेकर मेवा विक्रेताओं की अच्छी कमाई हुई।
विज्ञापन




आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर हर घर में प्रसाद, पोशाक, फल-फूल, सजावटी सामान की खरीदारी होती है। ऐसे में लोगों ने सजावट, खिलौने, मेवा, चांदी के हिंडोले-लड्डू गोपाल की खूब खरीदारी हुई। मिठाई की भी बिक्री हुई। जन्माष्टमी के दिन आकलन है कि 50-60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। लुहार गली व्यापार समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि कान्हा-राधा जी की पोशाकें, सजावटी सामान की सबसे ज्यादा मांग रही। कई लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा दी थी।
विज्ञापन


दुकानों पर यह भी खूब बिके
जन्माष्टमी पर बनने वाले प्रसाद (पाग) की सामग्री की सबसे ज्यादा खरीद हुई। इसमें लोगों ने चिरौंजी, मखाने, किशमिश, बादाम, काजू, खरबूज के मगज, गिरी का बुरादा, गोंद, चीनी-बूरा समेत अन्य शामिल रहे। फल-फूल, दूध-दही, शहद, पोशाक, हिंडोला, खिलौने, सजावटी सामान की जमकर बिक्री हुई। कइयों ने चांदी के हिंडोले और लड्डू गोपाल भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अशोक लालवानी ने कहा कि जन्माष्टमी पर कान्हा के प्रसाद के तौर पर पाग हर घर में बनता है। इसके लिए सामान की बिक्री खूब हुई। इसके लिए एक हजार से 1500 रुपये का पैक बनाया, जिसमें आठ तरह के आइटम रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed