{"_id":"5bb8814c867a55686518457c","slug":"ex-army-man-write-a-letter-to-cm-yogi-adityanath-for-justice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी के शिकार फौजी की जिंदगी हुई तबाह, परिवार ने घर से निकाला, नौकरी भी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी के शिकार फौजी की जिंदगी हुई तबाह, परिवार ने घर से निकाला, नौकरी भी गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 Oct 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्व फौजी पवन कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला में छुट्टियों पर घर आए फौजी के लिए जहरखुरानी का शिकार होना मुश्किल भरा हो गया। जहां उसे फौज ने विक्षिप्त करार देते हुए उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं तो वहीं परिवार, पत्नी और बच्चों ने भी उसका साथ छोड़ दिया।
पूर्व फौजी दो वक्त की रोटी खाने को भी मोहताज हो गया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी वेदना शिकायती पत्र के माध्यम से भेजकर न्याय दिलाने या फिर मौत देने की गुहार लगाई है।
गांव मोतीगढ़ी निवासी कालीचरन का छोटा पुत्र पवन कुमार वर्ष 2004 में हाईस्कूल करने के बाद फौज में भर्ती हो गया था। उसके दो बच्चे हैं। वो छुटिटयों में अपने घर आया था। घर से लौट रहा था तभी रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। तब से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया।

नौकरी जाने के बाद घरवालों ने निकाला
घटना के बाद पवन कुमार ने ज्वाइन नहीं किया फौज ने नोटिस भी भेजे और न पहुंचने पर वर्ष 2011 में उसे सेना की सेवा समाप्त कर दी। इसके बाद से उसे घर में नहीं रहने दिया गया। पवन का आरोप है कि बड़े भाई रतन सिंह ने उसकी पत्नी और बच्चों केा अपने पास रख लिया है।
पीड़ित पवन कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है कि या तो उसे उसके पत्नी-बच्चे सहित पेंशन वापस दिलाई जाए या फिर
उसे काला पानी की सजा दे दी जाए।
पीड़ित पवन कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है कि या तो उसे उसके पत्नी-बच्चे सहित पेंशन वापस दिलाई जाए या फिर
उसे काला पानी की सजा दे दी जाए।