फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing girl suicide

घर से जान देने की बात कह कर निकली थी युवती

Thu, 13 Oct 2022 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
eve teasing girl suicide
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती द्वारा छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर जान दे दी गई। उक्त मामले में एएसपी द्वारा गांव जाकर जानकारी ली गई, आस पड़ोसियों ने बताया कि सुबह युवती जब घर से बाहर निकली तो वह जान देने की बात कह रही थी। इसके कुछ देर बाद ही उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

युवती द्वारा नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी व उसके पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, उक्त घटना के बाद एएसपी राजेश कुमार ने गांव पहुंच कर पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों से जानकारी ली। कुछ लोगों ने बताया कि सुबह जिस समय युवती घर से बाहर निकली, तो वह काफी गुस्से में नजर आ रही थी, वह कह रही कि जान दे देगी। इस पर घर के लोगों ने कोई ध्यान नहीं दिया न हीं उसे रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी यदि सही है तो परिजन जानते थे कि पुत्री खुदकुशी कर सकती है। ऐसे में उसके रोकने का प्रयास किसी द्वारा क्यों नहीं किया गया। ऐसी क्या वजह रही जो युवती इस कदर परेशान थी। एएसपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी भी तथ्य को नजरंदाज नहीं किया जाएगा, तथ्यों के आधार पर गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसी भी निर्दोष को सजा न मिले और अपराधी बचने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed