फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Car Accident Five dead bodies reached village together speed of the car ruined the family

Etah Car Accident: एक साथ गांव में पहुंची पांच लाशें, मच उठा चीत्कार; कार की रफ्तार ने उजाड़ दिया परिवार

Tue, 25 Jul 2023 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 09:21 AM IST
सार

एटा में बीते दीन दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें नहर में कार डूबने से ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के थे। पांचों की लाश गांव पहुंची तो चीत्कार मच उठा।
 

विज्ञापन
Etah Car Accident Five dead bodies reached village together speed of the car ruined the family
Etah Car Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा की नहर में कार गिरने के हुए हादसे के पांचों मृतक कासगंज जनपद के थे। चार मृतक गांव नगला अंडऊआ के थे और कार का चालक गांव जैधर का। एटा में पोस्टमार्टम के बाद चार शव जब गांव नगला अंडऊआ में पहुंचे और एक शव जैधर में तो परिवार ही नहीं बल्कि गांव के लोग शवों को देख चीत्कार कर उठे। गांव में हजारों लोगों की भीड़ थी।

विज्ञापन

नगला अंडऊआ में भीड़ का आलम यह बना हुआ था कि जितने लोग गली और सडक़ पर थे उतने ही घरों और छतों से इस दुख भरे मंजर को देख रहे थे। नगला अंडऊआ के तेजेंद्र, संतोष, नीरज और विनीता के शव अपराह्न के समय एटा से पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे। यह चारों एक ही परिवार के थे। शव घर की दहरी पर पहुंचते ही चीत्कार मच उठा। मृतकों के घर पर बड़ी संख्या में शोक जताने पहुंचे लोगों की भीड़ थी। नगला अंडऊआ गांव के सभी लोग महिलाएं, बच्चे शव पहुंचते ही एकत्रित हो गए। वहीं, आसपास के गांव के तमाम लोग भी इस दुखद घटना के बाद परिवार के लोगों को सांत्वना देने पहुंचे। चारों ही मृतकों का गांव के ही श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं जैधर में कार चालक शिवम का शव पहुंचने पर कोहराम के हालात बन गए। पीडि़त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि गांव में लोग शोक में डूबे हैं और इस हादसे से परेशान हैं। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अब UP में पेशाब कांड: बेरहमी से पीटा... पैर पकड़वाए फिर युवक के मुंह पर किया पेशाब, रोंगटे खड़े कर देगा Video

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में नहीं जले चूल्हे, हर कोई शोक में डूबा

कासगंज। नगला अंडऊआ गांव में हादसे की सूचना के बाद ही अफरा तफरी का माहौल बन गया। गांव में परिजनों और गांव के लोगों को जब इस हादसे की जानकारी हुई तो हर कोई घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। इसके बाद एटा पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई तो गांव के लोग एटा के पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए और वहां भी ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित थी। जो लोग मौके पर नहीं पहुंचे वे बार बार फोन करके जानकारी ले रहे थे। गांव में चूल्हे तक नहीं जले। गांव में सन्नाटे का आलम था। केवल मृतकों के घर के आस पास ही ग्रामीणों की भीड़ नजर आ रही थी।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश

विज्ञापन

चार बच्चे हो गए अनाथ, एक बच्ची है आठ माह की

कार हादसे में दो दंपत्तियों की मौत होने से चार बच्चे अनाथ हो गए। दंपत्ति नीरज की दुधमुंही बेटी 8 माह की राधिका है। इस दुधमुंही बच्ची को देखकर लोग परेशान हो रहे थे। वहीं दूसरे मृतक दंपत्ति तेजेंद्र के तीन बच्चे हैं। जिसमें प्रशांत(15), शीतल(13) एंव सत्यम (8) है।

ये भी पढ़ें - UP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती को झटका, ये दो बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल; बसपा नेताओं के उड़े होश

दो दिन पहले ही नोएडा से गांव आया था शिवम

कासगंज। कार चालक शिवम नोएडा में रह रहा था। वह वहीं पर कार चलाता था और कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शिवम दो दिन पहले ही नोएडा से गांव आया हुआ था। रात्रि के समय उसके पास दोस्त धर्मेंद्र का फोन आया। धर्मेंद्र ने बताया कि भाई की पत्नी की तबीयत खराब है एटा चलना है। यह सूचना मिलने पर वह सभी को लेकर एटा के लिए निकला और देर रात्रि हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed