फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Urination Case: Brutally Beaten, Hold Feet and Then Urinated on Dalit Youth’s Face in Agra

अब UP में पेशाब कांड: बेरहमी से पीटा... पैर पकड़वाए फिर युवक के मुंह पर किया पेशाब, रोंगटे खड़े कर देगा Video

Tue, 25 Jul 2023 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jul 2023 09:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब किया। दबंग के तीन वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP Urination Case: Brutally Beaten, Hold Feet and Then Urinated on Dalit Youth’s Face in Agra
urine scandal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बाद अब आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब किया। वीडियो भी बनाया। वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन


पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कर आरोपी आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी और उसके साथी भोला उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया। दो ओर वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वो एक में फायरिंग और दूसरे में एक युवक से पैर छुवाता नजर आ रहा है। फायरिंग में दबंग को जेल भी भेजा गया था।
विज्ञापन


पेशाब करते हुए 30 सेकंड का वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में दिखा कि लहूलुहान युवक जमीन पर अचेत पड़ा है। उसके सिर से खून निकल रहा है। तीन-चार युवक पास ही खड़े हैं। एक का ही चेहरा नजर आ रहा है। बाकी की आवाज सुनाई दे रही है। वो गाली भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहते हैं कि कर दे पेशाब, गाली भी देते हैं। दबंग मुंह पर पेशाब करता है। घायल युवक पलटता है तो पास ही खड़े युवक उसे पैर से सीधा कर देते हैं। इससे पेशाब सीधे उसके मुंह में जाता है।
 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस टीम को लगाया। आरोपी की पहचान गांव पुरामना, किरावली निवासी आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी के रूप में हो गई।

पीड़ित नहीं आया, पुलिस ने खुद लिखा केस
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी आदित्य को उसके साथी पाली सदर निवासी भोला उर्फ भोलू के साथ गिरफ्तार किया गया है। वीडियो सिकंदरा के गांव अटूस का है। दो महीने पुराना है। पीड़ित शख्स उंदेरा का विक्रम उर्फ विक्की है। उसने शिकायत नहीं की है। इस पर पुलिस ने अपनी ओर से हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया।

विक्की के खिलाफ भी चोरी और लूट के 6 मामले दर्ज हैं। आदित्य को फायरिंग के मामले में जनवरी में जेल भेजा गया था। वह जमानत पर बाहर आया था। आदित्य के खिलाफ 18 जुलाई को सिकंदरा स्थित एनडी रेस्तरां में तोड़फोड़ और मारपीट का केस दर्ज किया गया था।
 

तीन वीडियो हुए वायरल
वीडियो-1 : वीडियो 3 जनवरी का है। यह किरावली का है। 25 सेकंड के वीडियो में दो युवक बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। पीछे बैठा आदित्य बाइक से उतरता है। आगे वाला वीडियो बना रहा है। आसपास काफी लोग खड़े हैं। रास्ते से लोग गुजर भी रहे हैं। आदित्य फायर करता है। जनवरी में पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर केस दर्ज किया था। आरोपी आदित्य को जेल भेजा था।
 

वीडियो-2 : वीडियो 30 सेकंड का है। लहूलुहान युवक जमीन पर पड़ा है। तीन युवक खड़े हैं। एक युवक वीडियो बना रहा है। तीन युवक में से एक पेशाब कर रहा है। सभी गालीगलौज भी कर रहे हैं।

वीडियो-3 : नौ सेकंड के वीडियो में दो युवक नजर आ रहे हैं। तीसरा वीडियो बना रहा है। इसमें आदित्य नजर आ रहा है। दूसरा युवक नंगे पैर है। आदित्य उससे पैर छुवाता है। जान से मारने की धमकी देता है। वीडियो सिंकदरा-बोदला रोड स्थित फ्लाईओवर का बताया गया है। एक महीने पहले बनाया गया था। युवक ने कोई शिकायत नहीं की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed