{"_id":"64be4464d1a317a3d20a8409","slug":"mayawati-nearest-bsp-leaders-joined-bjp-before-lok-sabha-elections-2024-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती को झटका, ये दो बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल; बसपा नेताओं के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती को झटका, ये दो बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल; बसपा नेताओं के उड़े होश
Tue, 25 Jul 2023 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:45 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दल-बदल का खेल शुरू हो चुका है। ऐसे में बड़ी खबर ये है कि आगरा से दो बड़े नेताओं ने बसपा का साथ छोड़ दिया है। सोमवार को दोनों नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
दो बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा दूसरे दलों को तोड़ने में जुट गई है। इसके तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराई जा रही है। आगरा में दक्षिण विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रवि भारद्वाज और बसपा से खेरागढ़ से चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाहा ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस खबर के मिलते ही बसपा के खेमे में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
लखनऊ में दिलाई गई सदस्यता
भाजपा ने 2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में हर दल में सेंध लगाई जा रही है। बडे़ से लेकर छोटे नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। सोमवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने बसपा के रवि भारद्वाज और गंगाधर कुशवाहा को पार्टी ज्वाइन कराई। बता दें कि 2022 में दक्षिण विधानसभा सीट से रवि भारद्वाज ने बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वो यहां पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के खिलाफ चुनाव मैदान में थे।ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाधर कुशवाह रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
वहीं, खेरागढ़ से चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाह ने भी हाथी से उतर कर भाजपा का दामन थाम लिया है। गंगाधर कुशवाहा बसपा में लंबे समय से सक्रिय थे। वो जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में और कई नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश