{"_id":"5eef37f88ebc3e430f3f7841","slug":"engineer-died-in-road-accident-at-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार अवर अभियंता को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार अवर अभियंता को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Mon, 22 Jun 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जनपद के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अवर अभियंता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंकित कुमार (28) पुत्र मदनपाल निवासी छोटा मंदिर क्याम्पुर थाना व जिला बागपत, जिला मऊ में प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में अवर अभियंता के पद काम करते थे। शनिवार रात वह बागपत से मऊ के लिए नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए बाइक से जा रहे थे। रविवार सुबह चार बजे माइल स्टोन 88 के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित के चाचा अरुण कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।