फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removed by bulldozer around Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ईंट गिरने से व्यापारी घायल, विरोध में दुकानें बंद

Wed, 25 May 2022 10:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 May 2022 10:02 AM IST
सार

मथुरा जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास हुए अतिक्रमण को भी बुलडोजर से हटाया गया।  

विज्ञापन
Encroachment removed by bulldozer around Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास सौंदर्यीकरण करने की प्रक्रिया में आड़े आ रहे अतिक्रमण हटाने का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार के आसपास दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान ईंट गिरने से एक व्यापारी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। 

विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से जुड़े क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया चल रही है। चार नए द्वार बनाए जा रहे हैं। पोतराकुंड को सुंदर बनाया गया है। मुख्य मार्ग को नया स्वरूप देने की योजना पर काम हो रहा है। इसी प्रक्रिया में सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाए।

विज्ञापन

ईंट गिरने से व्यापारी घायल 

नाली के पीछे बने चबूतरों को हटाने के लिए दुकानदारों से कहा गया। दुकानों के आगे लगे बोर्ड भी हटाने को कहा। इसे लेकर जन्मस्थान व्यवसायी समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल से सिटी मजिस्ट्रेट की बहस हो गई। अतिक्रमण हटाते वक्त दुकानदार गिरधारी लाल गौतम के ऊपर ईंट गिर गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार से हटाया जाएगा अतिक्रमण 

राया कस्बे के व्यस्ततम कटरा बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। नगर पंचायत ने दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को कहा है। ईओ अखिलेश दीक्षित ने मंगलवार को कटरा बाजार में भ्रमण पर दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से नाली के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को हटा लें। पूर्व में भी कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर अतिक्रमण हो गया। 

तीर्थनगरी वृंदावन में सड़क और फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम के अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण एवं अवैध होर्डिंग हटाए। पुलिस ने फुटपाथ पर खड़े वाहनों के चालान किए। नगर निगम अनुनय झा के निर्देशन पर रमणरेती पुलिस चौकी से मल्टी लेवल पार्किंग तक और नगर निगम चौराहे से जिला संयुक्त चिकित्सालय तिराहे पर अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed