फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encroachment in the nandgaon village of mathura

'भगवान के घर' में मुर्दों को भी चैन से सोने नहीं दे रहे लोग

Tue, 13 Jun 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 13 Jun 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
encroachment in the nandgaon village of mathura
श्मशान - फोटो : Demo Pic
मथुरा में कब्जाधारियों के हौसले अब इतने बढ़ गए हैं कि वे इंसान तो इंसान मुर्दों के लिए बनी जमीन भी नहीं छोड़ रहे हैं। भगवान कृष्‍ण के गांव नंदगांव में लोगों ने श्मशान की भूमि तक पे कब्जा कर लिया है। यह बात नगर पंचायत की ओर से दी गई रिपोर्ट में सामने आई। 
विज्ञापन


बता दें के उत्तर प्रदेश में शासन ने सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए हैं। इस प्रक्रिया में मथुरा में जिला स्तर पर अतिक्रमण वाली जमीनों का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। इस प्रक्रिया में नंदगांव से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यहां सार्वजनिक उपयोग वाली भूमियों पर कब्जे की स्थिति भयाभय है। 
विज्ञापन


यहां धार्मिक आस्‍था वाले कृष्ण कुंड, केम का कुंड, कारेलावन कुंड, छाछ कुंड, तालाब, पावन कुंड, बहकमन कुंड, बेलनवन कुंड, मधुसूदन कुंड, मनिहारी कुंड, ललिता कुंड, सूरज कुंड पर कहीं आंशिक रूप से पक्के मकान बने हैं तो कहीं बुर्जी बिटौरा रखकर कब्जा कर लिया गया है। इन सभी कुंड का महत्व भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी की लीलाओं से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा अवैध कब्जाधारियों ने धार्मिक महत्व से जुड़े कई मंदिर और बगीची भी कब्जा ली हैं। कुंड और मंदिर के अलावा यहां गौ रक्षा केंद्र, जूनियर हाईस्कूल फार्म, चारागाह, पंचायत घर, खलियान, मवेशी बैठक, कुम्हारों के लिए मिट्टी वाला स्थल, खाद के गड्ढे सहित अन्य सार्वजनिक उपयोग वाली जमीनों को भी लोगों ने कब्जा लिया है। 


नंदगांव नगर पंचायत के ईओ नरेश कुमार ने एडीएम प्रशासन रमेश चंद्र को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें ये तक कहा गया है कि कब्जा करने वालों ने मरघट की जमीन को भी नहीं छोड़ा है। यहां भी जगह-जगह अवैध रूप से कब्जे कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed