फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity supply started in Tulai village of Etah on Dhanteras after 75 years

Diwali 2022: आजादी के 75 वर्षों बाद धनतेरस पर जगमग हुआ एटा का गांव तुलई, खिल गए चेहरे

Sun, 23 Oct 2022 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 02:27 PM IST
सार

अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए विधायक ने अपनी निधि से गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए व्यवस्था की। ग्रामीणों का कहना कि 75 वर्षों से गांव को कोई भी विधायक देखने तक नहीं आया।  

विज्ञापन
electricity supply started in Tulai village of Etah on Dhanteras after 75 years
विधायक ने फीता काटकर किया विद्युत आपूर्ति का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आजादी के 75 वर्ष बाद एक गांव में बिजली का उजियारा पहुंचा तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल गए। ये पहला मौका था, जब यहां के लोगों के घर बिजली की झालरों की जगमगाती रोशनी में धनतेरस पर मां लक्ष्मी का आगमन हुआ। विकासखंड अलीगंज के गांव नगला तुलई में भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने फीता काटकर विद्युत आपूर्ति का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

विधायक निधि से मिली सहायता 

भाजपा विधायक ने कहा कि जब इस गांव के बारे में जानकारी प्राप्त हुई तो तत्काल निधि से इस समस्या को दूर करने के लिए प्रयास शुरू किए गए। विद्युत विभाग को अपनी निधि दी। गांव पहली बार उजाले में दीपावली मनाएगा, जनता का पैसा है जनता के हित के लिए लगेगा। यहां के लोग मोबाइल फोन चार्ज करने 600 मीटर दूर राजा का रामपुर में जाते थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: कोई रंजिश न थी..., चार साल के बच्चे को गोली मारते वक्त नहीं कांपे हाथ, पढ़िए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

electricity supply started in Tulai village of Etah on Dhanteras after 75 years
नगला तुलई में जलती लाइट - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की खबर का हुआ असर 

अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए विधायक ने अपनी निधि से गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए व्यवस्था की गई। भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य और अधिशासी अभियंता वैभव आनंद भी इस मौके पर मौजूद रहे। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद गांव में हर्ष का माहौल है। 

75 वर्षों में नहीं आया कोई देखने 

ग्रामीणों का कहना कि 75 वर्षों से गांव को कोई भी विधायक देखने तक नहीं आया। इस मौके पर एसडीओ अलीगंज सोनू कुमार, एसडीओ जैथरा रोशन कुमार, जेई राजा का रामपुर अर्जुन सिंह, जेई ओमपाल सिंह, अर्जुन सिंह राठौर, सम्यक शाक्य, भूपेंद्र शाक्य, मनोज शाक्य भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  Etah: शातिर दिमाग की करतूत देख हैरान रह गई आबकारी टीम, कब्रिस्तान में ‘दफन’ थे 50 शराब के पव्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed