फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Excise Department recovered 50 liquor paves found buried in cemetery in etah

Etah: शातिर दिमाग की करतूत देख हैरान रह गई आबकारी टीम, कब्रिस्तान में ‘दफन’ थे 50 शराब के पव्वे

Sun, 23 Oct 2022 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 12:53 PM IST
सार

त्योहार को लेकर आबकारी विभाग ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू कर रखा है। इसी क्रम में जब टीम अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर पहुंची, तो यहां शातिर दिमाग की करतूत देख हैरान रह गई। 
 

विज्ञापन
Excise Department recovered 50 liquor paves found buried in cemetery in etah
शराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में त्योहार पर शराब की तस्करी को लेकर आबकारी विभाग अभियान चला रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवागढ़ थाना क्षेत्र में छापा मारा। यहां पुलिस को कब्रिस्तान में एक बोरी में दबे शराब के 50 पौव्वे मिले। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में आबकारी टीम को शराब की तस्करी किए जाने की सूचना मिली। शराब पर लेबिल नहीं लगा है। इस पर आबकारी टीम ने मिर्जापुर गांव के कब्रिस्तान पर छापा मारकर मिट्टी में दबाकर रखे गए 50 पौव्वे शराब के बरामद किए। इसके अलावा अलीगढ़ की टीम ने भी कई स्थानों पर छापे मारे। आबकरी टीम त्योहार को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Diwali 2022: बच्चे चलाएं पटाखे तो इन बातों का रखें ख़ास ख्याल, फायर सर्विस के नंबर भी कर लें नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी है शराब, नहीं हो सकी जानकारी 

जिला आबकारी अधिकारी अभय कुमार गंगवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर में छापा मारा गया है। वहां बोरी में शराब के पौव्वे बरामद हुए हैं। शराब किसकी है यह जानकारी नहीं हो पाई। अलीगढ़ टीम द्वारा जिले में त्योहार को लेकर चेकिंग करने आई थी।


ये भी पढ़ें-  Agra Crime: चार साल के मासूम की गोली मारकर हत्या, शव छिपाया, फिर घरवालों के साथ मिलकर चार घंटे तक की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed