फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: कोई रंजिश न थी..., चार साल के बच्चे को गोली मारते वक्त नहीं कांपे हाथ, पढ़िए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

Sun, 23 Oct 2022 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
four-year-old child murder case in agra read full story of horrific incident
गोल्डी का फाइल फोटो और पिता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दिवाली की सुबह चार साल के मासूम बच्चे की हत्या की खबर को जिसने भी सुना रोंगटे खड़े हो गए। जहां एक ओर परिवार में दीप जलाए जाने की तैयारी चल रही थी, वहीं मासूम बच्चे की खून से लथपथ लाश पहुंची, तो हर आंख नम हो गई। हत्यारोपित ने बेरहमी से बच्चे को मार डाला। घर से खेलते वक्त अपहरण किया, उसके बाद नाटक ऐसा किया कि उसे कुछ मालूम ही नहीं है। आरोपी पुलिस हिरासत में है, लेकिन बच्चे के पिता को ये समझ नहीं आ रहा कि जो कल तक उसका गहरा दोस्त और सहकर्मी था, आखिर वो उसके परिवार की खुशियों का कातिल कैसे बन गया। 

बेटे की साथ मिलकर की तलाश

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के शंभू नगर बबलू के घर आज सुबह जब चार वर्षीय बेटे गोल्डी उर्फ बिट्टू की मौत की खबर पहुंची, तो लोगों की भीड़ जुट गई। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सहकर्मी बंटी ने की थी, ये बात बंटी ने पुलिस के सामने स्वीकार की। हालांकि जब शनिवार की शाम को गोल्डी घर से लापता हुआ तो पिता बबलू के साथ बंटी भी उसकी तलाश करा रहा था।
four-year-old child murder case in agra read full story of horrific incident
बच्चे का पिता बबलू - फोटो : अमर उजाला
बबलू को नहीं मालूम था कि जो उसके साथ बेटे को खोजने का नाटक कर रहा है, उसने ही बेटे की जान ले ली है। बंटी ने अपनापन दिखाते हुए एक जगह फोन किया और बताया कि एक परिचित भगत से उसकी बात हुई है। भगत ने बताया कि गोल्डी पेठा नगरी में मिलेगा।

four-year-old child murder case in agra read full story of horrific incident
आरोपी बंटी - फोटो : अमर उजाला
दोस्त पर भरोसा था, इसलिए बबलू उसकी बात सुनकर साथ चल दिया। पेठा नगरी में बेटे को तलाश किया, तो एक जगह बेटा का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। बेटे की लाश देखकर बबलू सुधबुध खो बैठा। बेटे की लाश को सीने से लगा लिया, कुछ कहना चाहता था, लेकिन आंसुओं के सैलाब ने शब्दों को जुबान से निकलने ही नहीं दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
four-year-old child murder case in agra read full story of horrific incident
बच्चे का पिता बबलू - फोटो : अमर उजाला
बेटे की लाश हाथों में लिए पिता की फफकी देख लोगों का कलेजा मानो फट गया हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद मामले की जानकारी ली गई, तो सबसे पहले बंटी पर शक हुआ। 
विज्ञापन
four-year-old child murder case in agra read full story of horrific incident
बच्चे की मौत के बाद बिलखती दादी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शक के आधार पर बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बबलू ने बताया कि वह हलवाई का काम करते है और बंटी भी उसके साथ ही काम करता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed