{"_id":"5e56b5bf8ebc3ef4087c4579","slug":"election-mainpuri-news-agr431383956","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्नमतगणना पर सात मार्च को होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुर्नमतगणना पर सात मार्च को होगा फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पंचायत बेवर में अध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतगणना की मांग वाली याचिका पर सात मार्च को फैसला सुनाया जाएगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी द्वारा दायर की गई याचिका पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। दोनों ही पक्षों को फैसले का इंतजार है।
वर्ष 2017 में नगर पंचायत बेवर अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा नेता सरितकांत भाटिया पूर्व चेयरमैन की पत्नी सुनीति गुप्ता को विजयी घोषित किया गया था। पराजित प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार उर्फ अन्नू दीक्षित की पत्नी नीलम दीक्षित ने मतदान के दौरान डाले गए वोट के सापेक्ष मतगणना के दौरान मत पेटिकाओं में कम वोट निकलने की शिकायत की थी, लेकिन उनकी बात चुनाव अधिकारी ने नहीं सुनी।
नीलम सहित एक अन्य प्रत्याशी शीतला ने पुनर्मतगणना कराने की मांग को लेकर न्यायालय की शरण ली। अपर जिला जज मनमोहन सिंह की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। अपर जिला जज ने निर्णय सुनाने के लिए सात मार्च की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
71 वोटों से हुई थी हार जीत
मतगणना के बाद सुनीति गुप्ता को 71 वोटों से जीता घोषित किया गया था। नीलम दीक्षित का आरोप था जब मतपेटिकाओं में निकले वोट, डाले गए वोटों से कम और ज्यादा हैं तो मतगणना में धांधली साबित होती है। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय की प्रमाणित प्रतियां भी न्यायालय में जमा की हैं। कहा गया है कि कुल 13 बूथों पर 68 वोट कम निकले हैं।