{"_id":"6aeb00c404e1c3f1f80ebbf8","slug":"food-safety-department-destroyed-39-kg-of-suspicious-food-items-in-agra-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर सक्रिय मिलावटखोर: एफएसडीए टीम ने नष्ट कराई 39 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री, जांच के लिए भेजे आठ नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर सक्रिय मिलावटखोर: एफएसडीए टीम ने नष्ट कराई 39 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री, जांच के लिए भेजे आठ नमूने
Wed, 04 Nov 2026 03:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:24 PM IST
सार
त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए एफएसडीए की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जांच के लिए नमूने लिए।
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिवाली के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 8 नमूने लिए। 39 किलोग्राम संदिग्ध खाद्य सामग्री को नष्ट कराया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल 39 किलोग्राम खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया। नष्ट की गई सामग्री में 15 किलोग्राम बर्फी, 10 किलोग्राम छेना, 10 किलोग्राम बूंदी के लड्डू और 04 किलोग्राम हरी चटनी शामिल है। इस नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत 9,000 रुपये आंकी गई है। कारोबारियों को प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने की हिदायत भी दी गई। एक कारोबारी की दुकान में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
इनके लिए नमूने
कार्रवाई के दौरान अर्जुन नगर निवासी रामनिवास बघेल के प्रतिष्ठान से सोनपापड़ी, खोया, डोडा बर्फी और बेसन के लड्डू के कुल 4 नमूने लिए गए। मानिकपुरा (बाह) स्थित एक डेयरी से पनीर, भदरौली के दौरान थ्री-व्हीलर वाहन से नमकीन, गोकुलपुरा स्थित बेदी राम किराना स्टोर से मूंग दाल, राकेश मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।