फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly person defrauded of 5.96 lakh under pretext of gas bill payment

गैस का बिल भेजकर ठगे 5.96 लाख: साइबर शातिरों ने बुजुर्ग को दिया ऐसा झांसा, दो खातों से पार कर दी रकम

Sat, 12 Sep 2026 07:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 12 Sep 2026 07:10 PM IST
सार

साइबर शातिरों ने बुजुर्ग को ग्रीन गैस का बिल भुगतान करने के लिए मैसेज भेजा। इसके बाद बुजुर्ग को झांसे में लेकर खाते से करीब छह लाख रुपये की रकम पार कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Elderly person defrauded of 5.96 lakh under pretext of gas bill payment
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ग्रीन गैस के बिल भुगतान में 13 रुपये मांगकर सिकंदरा के अरविंदपुरम निवासी 64 वर्षीय राधा मोहन श्रीवास्तव से साइबर ठगी कर ली गई। उनके दो बैंक खातों से 5.96 लाख रुपये पार हो गए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राधा मोहन ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को सुबह 8:41 बजे उनके मोबाइल पर ग्रीन गैस बिल भुगतान का मैसेज आया। दिए नंबर पर संपर्क करने पर ठग ने उन्हें बिल अपडेट नाम से एपीके फाइल भेजी। फाइल खोलकर फॉर्म भरने के बाद 13 रुपये का भुगतान करने को कहा गया। भुगतान नहीं हुआ तो ठग ने बातों में फंसाकर बैंक की कस्टमर आईडी, डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और सीवीवी हासिल कर लिया। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते की जानकारी भी ले ली।
विज्ञापन


कुछ देर बाद केनरा बैंक के खाते से तीन बार में 5,46,956 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से पांच बार में 49,680 रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलते ही उनके बेटे शुभम श्रीवास्तव ने दोनों खाते फ्रीज कराए और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन खातों में रकम भेजी गई है। उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठगी से बचना है तो रहें सतर्क
डीसीपी ने बताया कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। बैंक, गैस कंपनी या किसी सरकारी विभाग के नाम पर फोन करने वाले को बैंक डिटेल, ओटीपी या पासवर्ड न दें। ठगी होते ही तत्काल 1930 पर शिकायत करें और बैंक को सूचना देकर खाता ब्लॉक कराएं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed