{"_id":"681bad98dc21c5b35f083216","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-pickup-truck-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-136759-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Thu, 08 May 2025 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 08 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मृतक राम बाबू शर्मा
- फोटो : मृतक राम बाबू शर्मा
मैनपुरी। श्मशान घाट रोड पर बुधवार सुबह टहलने निकले वृद्ध की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई।
मोहल्ला चौथियाना मदार गेट निवासी रामबाबू शर्मा (78) मॉर्निंग वॉक के लिए श्मशान घाट रोड पर आए थे। वहां से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई।
चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।