{"_id":"5be95defbdec2269424c13c5","slug":"elderly-man-death-after-shot-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी और बेटों के झगड़े में गोली लगने से गई वृद्ध की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व फौजी और बेटों के झगड़े में गोली लगने से गई वृद्ध की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 12 Nov 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
firing
अछनेरा क्षेत्र के कचौरा गांव में विवाह के लड्डू बांटने गए नाई गोपीचंद्र (65) पुत्र द्वोजीराम की रविवार को गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पूर्व फौजी बच्चूसिंह पुत्र बिहारीलाल को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उसकी रायफल को भी जब्त कर लिया है। मृतक के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना अछनेरा के गांव कचौरा निवासी गोपीचंद्र पुत्र द्वोजीराम पड़ोसी भगवान सिंह के घर में आयोजित होने वाले विवाह के लड्डू बांट रहा था। गांववालों के मुताबिक इस दौरान जैसे ही वह पूर्व फौजी बच्चूसिह पुत्र बिहारी लाल के घर पहुंचा।
वहां बच्चू सिंह और उनके तीन बेटे सुरेंद्र, ओमपाल, खुशहाल सिंह आपस में लड़ रहे थे। झगडे़ के दौरान रायफल से गोली चला दी गई, जो गोपीचंद्र को लग गई। गोली सीने को पार करती हुई दीवार में जा धंसी। इससे गोपीचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos
गांव में मचा हड़कंप
घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल को जब्त कर लिया गया। साथ ही पूर्व फौजी को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके तीनों बेटे फरार हो गए।
क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी बच्चू सिंह बार-बार अपने बयान बदल रहा है। बच्चूसिंह ने बताया कि रायफल का लाइसेंस उसके नाम है। गोली किसने चलाई? इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है।
सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के बेटे गौरीशंकर ने बच्चू सिंह उसके बेटे ओमपाल, सुरेंद्र, और कुशल पाल सिंह के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।