{"_id":"64f578b5ccc8009ff90c8e58","slug":"elderly-couple-appealed-for-justice-in-family-counseling-center-in-agra-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बुजुर्ग मां-बाप को साथ रखने के लिए बेटे ने रखी ऐसी शर्त, सुनकर आप भी कहेंगे भगवान किसी को न दे ऐसी औलाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुजुर्ग मां-बाप को साथ रखने के लिए बेटे ने रखी ऐसी शर्त, सुनकर आप भी कहेंगे भगवान किसी को न दे ऐसी औलाद
Mon, 04 Sep 2023 01:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:45 PM IST
सार
उम्र का आखिरी पड़ाव में आगरा के बुजुर्ग दंपति के सामने बेटे ने ऐसी शर्त रख दी है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जो उम्र आराम करने की होती है, उसमें दंपति के बेटे और बहू उनसे काम कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कहते हैं कि जवान बेटा बुढ़ापे में मां-बाप का सहारा बनता है, लेकिन यहां जो कुछ हुआ वो इस कहावत के उलट है। एक बेटे ने अपने माता-पिता के सामने ऐसी शर्त रखी है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। बेटे की करतूत के बाद 75 साल की उम्र में पिता और मां ने परिवार परामर्श केंद्र में मदद की गुहार लगाई है। पिता की शिकायत के बाद काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया।
यहां का है मामला
मामला ताजगंज के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति का है। उनका एक बेटा है। जिसकी शादी हो चुकी है। आरोप लगाया कि बेटा घर से उन्हें निकालना चाहता है। इसके लिए बेटा ही नहीं बहू भी उन्हें प्रताड़ित करती है। अब उम्र के इस आखिरी पड़ाव में वो जाएं भी तो कहां जाएं। बुजुर्ग पिता ने बताया कि बेटा कहता है कि घर पर बैठे-बैठे खाते रहते हैं। कुछ काम नहीं करते। ऐसा कैसे चलेगा। बुढ़ापे में हाथ पैर चलते रहें तो अच्छा रहेगा, साथ ही चार पैसे भी घर में आएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: शादी के 17 साल बाद पत्नी को पसंद आया दूसरा धर्म, पति ने किया विरोध तो बोली- इसमें है बहुत सुकून

Trending Videos
बहू भी मारती है ताने
बुजुर्ग पिता का कहना है कि बेटे को जीवन भर की कमाई से घर बनाकर दिया है। अब बेटा उन्हें ही घर में नहीं रहने देना चाहता। बहू से किसी काम के लिए बोलो तो वो भी तानें मारती है। इतना ही नहीं उन्हें खाना तक नहीं दिया जाता है। बहू भी बेटे की तरह ही उन्हें परेशान करती है और कुछ काम करने के लिए कहती रहती है।
ये भी पढ़ें - प्यार के बदले मिली मौत: प्रेमिका के घर गया था युवक, बोलेरो में लौटकर आई लाश; एक गलती से खुल गया कत्ल का राज

बेटे ने बताए आरोप गलत
वहीं जब इस मामले में बेटे से बात की गई तो उसने खुद पर लगाए गए आरोप गलत बताते हुए कहा कि माता-पिता घर बैठे-बैठे हर बात पर कमेंट करते रहते हैं। उनसे कुछ भी कहो तो उन्हें लगता है कि बेटा ऑर्डर दे रहा है। वे किसी बात को समझना नहीं चाहते हैं।
ये भी पढ़ें - बेबस पति की पुलिस से गुहार: बियर और शराब के कॉकटेल से पत्नी हो जाती है आउट, फिर करती है ऐसी हरकतें; शर्म न आती

नहीं बनी बात
बुजुर्ग माता-पिता और बेटे के बीच काउंसलर ने समझौता कराने का बहुत प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि मामले में अगली तारीख दे दी गई है।