फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death in exchange of love Young man murdered over love affair in agra up news

प्यार के बदले मिली मौत: प्रेमिका के घर गया था युवक, बोलेरो में लौटकर आई लाश; एक गलती से खुल गया कत्ल का राज

Sun, 03 Sep 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 12:30 PM IST
सार

युवक को प्यार के बदले में मौत मिली। वो प्रेमिका के घर गया था, लेकिन लौटकर उसकी लाश आई। किसी को शक न हो इसलिए चंबल में लाश को यह कहकर बहा दिया कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। शक होने पर तीन दिन बाद  चंबल से लाश निकाली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कत्ल का राज खुल गया। 

विज्ञापन
Death in exchange of love Young man murdered over love affair in agra up news
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के कुंवरगढ़ी के अमित गुर्जर (18) की 11 दिन पूर्व अंगोछे से गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा करते हुए सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे परिवार की युवती के साथ प्रेम संबंधों का शक बताया गया है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिनाहट के कुंवरगढ़ी गांव के निवेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बाह थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा था कि 22 अगस्त को उनका बेटा अमित गुर्जर बिजौली के कैंजरा रोड क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार यशपाल सिंह को बैनामा कराने के लिए एक लाख रुपये देने के लिए बाइक से गया था। शाम को रिश्तेदार यशपाल सिंह, जयवीर सिंह बोलेरो गाड़ी से उनके घर पर बेटे का शव लेकर पहुंचे और बताया कि फंदे पर झूलकर जान दे दी है। बेटे का शव देख वह बेसुध हो गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: घर में बहू को अकेला देख डोल गई ससुर की नीयत..., की ऐसी शर्मनाक हरकत; शर्म से झुक गई निगाहें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजन ने शव को चंबल में प्रवाह कर दिया था। रिश्तेदारों के विरोधाभासी बयानों पर बेटे की साजिशन हत्या किए जाने के शक में यशपाल सिंह, जयवीर सिंह समेत 4 लोगों को नामजद कराया था। थाना बाह पुलिस ने शनिवार को आरोपी जयवीर सिंह से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कुबूल ली। एसीपी बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार की लड़की से संबंधों के शक में हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त अंगोछा बरामद किया गया है।
 

तीन दिन बाद चंबल में मिवा शव 

चंबल नदी में पिनाहट घाट से बहाए गए मृतक अमित गुर्जर के शव की तलाश में गोताखोर तीन दिन जुटे रहे। मोटरबोट की मदद से पीएसी के गोताखोर पिनाहट से लेकर नंदगवां तक शव की खोजबीन करते रहे। परिजन भी शव की तलाश में जुटे रहे। मृतक के गले पर फंदे का निशान बना था, बिना पोस्टमार्टम के वारदात की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था।


ये भी पढ़ें - UP: आधी रात को पत्नी कमरे में कर रही थी ऐसी हरकत, हकीकत जानकर उड़े पति के होश, फिर जो हुआ न होगा यकीन
 

तीन आतंकियों को ढेर करने पर जयवीर सिंह को मिला था वीरता पदक

जयवीर सिंह ने 2001 में पुंछ राजौरी में दो आतंकियों को ढेर कर पाक घुसपैठ को नाकाम किया था। 2006 जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों को ढेर कर हथियारों का जखीरा बरामद किया था। जिस पर वीरता पदक मिला था। 10 साल पहले सिक्किम में 21 हजार फीट ऊंची ब्लैक रॉक को फतेह कर तिरंगा लहराने वाले जयवीर सिंह रिटायर्ड होने पर सिमराई के प्रधान बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed