फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eighty years old coronavirus patient discharged from sn medical agra

आगरा में 80 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, ठीक होकर पहुंचे घर

Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था इलाज 
  • आगरा में 97 साल के संक्रमित बुजुर्ग भी हो चुके हैं ठीक 

विज्ञापन
eighty years old coronavirus patient discharged from sn medical agra
80 वर्षीय भरत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 80 साल के बुजुर्ग ने कोरोना वायरस को मात दे दी। यह संक्रमित होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए थे। इनको सांस रोग भी था और हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार से बुजुर्ग ठीक हो गए। गुरुवार को इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।    

विज्ञापन


सुंदरपाडा निवासी 80 साल के भरत सिंह को कोरोना संक्रमित होने पर पांच जून को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। इनको सांस रोग भी था। डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. अभिषेक वर्मा और आकांक्षा की निगरानी में इलाज चला। 
विज्ञापन



हालत गंभीर होने पर भरत सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया। ऑक्सीजन देने के साथ सांस रोग की भी दवाएं भी दी। इससे मरीज को लगातार फायदा होने लगा और नमूने की जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इनको डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में 97 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, 12 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बेहतर इलाज और जीवन रक्षक उपकरणों से 80 साल के मरीज की जान बची और ठीक होकर घर भी चले गए हैं। जिले में अब तक मिले 1107 संक्रमितों में से 892 लोग ठीक हो गए हैं। 

79 साल की कलावती ने भी दी कोरोना को मात

फ्रेंडस कॉलोनी की 79 की कलावती ने भी कोरोना वायरस को मात दी है। संक्रमण होने के बाद इनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था। चिकित्सकों ने तालियां बजाकर इनको डिस्चार्ज किया।

जागर40 से 60 लोग खुद ही कोरोना की जांच कराने पहुंच रहे

कोरोना वायरस को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। वायरस से संबंधित कोई लक्षण नजर आने पर वो जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच कराने पहुंच रहे हैं। 

ऐसे करीब रोजाना 40 से 60 लोग रहते हैं। इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद केस हिस्ट्री तैयार की जाती है। इसके बाद इनमें से रोजाना 20-25 लोगों के नमूने लेकर जांच कराने के लिए लैब भेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed