फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ninety seven year old corona patient discharged in Agra

आगरा में 97 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, 12 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

Thu, 11 Jun 2020 01:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jun 2020 01:08 PM IST
सार

आगरा में इतनी उम्र में ठीक होने वाले जीसी गुप्ता पहले मरीज हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि असल मायने में यह कोरोना योद्धा हैं। 

विज्ञापन
ninety seven year old corona patient discharged in Agra
जीसी गुप्ता के साथ विक्ट्री साइन दिखाती चिकित्सकों की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सुखद खबर आई है। 97 साल के पूर्व सिविल इंजीनियर ने खतरनाक कोरोना वायरस को हरा दिया। 29 मई को टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें एल-2 श्रेणी के नयति हॉस्पिटल में भर्ती किया था। 
विज्ञापन


यहां इन्हें 12 दिन हाई ऑक्सीजन फ्लो पर रखा गया। बुधवार रात 12 दिन पूर्ण करने और रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज किया गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मरीजों के लिए यह आशा की एक नई किरण है। 
विज्ञापन



शहर के गांधी नगर निवासी 97 साल के जीसी गुप्ता को बुखार और यूरिन इंफेक्शन होने पर परिजनों ने पहले एमजी रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां इनका कोरोना टेस्ट हुआ। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिर इन्हें नयति हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में 12 दिन तक रहे भर्ती

12 दिन के उपचार के बाद गुरुवार की सुबह जीसी गुप्ता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। संभवत: यह उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक उम्र के ठीक होने का पहले मरीज हों। तीन दिन पहले गौतमबुद्ध नगर में 94 वर्षीय बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा में इतनी उम्र में ठीक होने वाले जीसी गुप्ता पहले मरीज हैं। हॉस्पिटल में उनकी बेहतर देखभाल की गई। बता दें कि आगरा में अब तक मिले 999 कोरोना मरीजों में से 825 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 54 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed