{"_id":"60f723a910bf3f240c127a5e","slug":"eid-al-adha-bakrid-celebration-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा आज: आगरा में रात भर गुलजार रहा बाजार, कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा आज: आगरा में रात भर गुलजार रहा बाजार, कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी नमाज
Wed, 21 Jul 2021 12:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:57 AM IST
सार
आगरा में बकरीद पर मस्जिदों में एक समय में अधिकतम 50 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। मास्क और उचित दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
देर रात तक हुई बकरों की खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार आज मनाया जाएगा। सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच अलग-अलग जगहों पर नमाज अदा की जाएगी। शहर के बाजारों में मंगलवार देर रात तक खरीदारी होती रही। रात तक लोहामंडी, नाई की मंडी, हींग की मंडी, मंटोला, सदरभट्टी, शाहगंज क्षेत्र के बाजार गुलजार रहे। वहीं बकरीद को लेकर प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत मस्जिद में एक बार में 50 लोग भी नमाज पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर से ही बाजारों में भीड़ नजर आने लगी। महिलाएं बच्चों के साथ नए कपड़े खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंची। शृंगार के साथ कपड़ों की खूब खरीदारी हुई। शाम को 6 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया तो कुछ देर के लिए बाजारों में ग्राहक कम रहे, लेकिन रात 9 बजे के बाद फिर से बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। घरों में पकवान बनाने के लिए किराना और परचून की दुकानों पर देर रात तक लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन
देर रात तक चली बकरों की खरीद
इस्लामी माह की 10 तारीख यानी ईद उल अजहा का दिन कुर्बानी का है। मंगलवार देर रात तक हींग की मंडी, सदर भट्टी पर बकरों की खरीद की जाती रही। ईदगाह और बिजलीघर के पास भी बकरों की बिक्री हुई। हिंदुस्तानी बिरादरी अध्यक्ष डा. सिराज कुरैशी ने कहा कि कोरोना के कारण परिवार बर्बाद हो गए हैं। लोगों के लाखों रुपये दूसरे जिलों में फंसे हुए हैं। इसलिए जो लोग कुर्बानी से महरूम हैं, उन्हें सहयोग करें।
विज्ञापन
एक बार 50 लोग पढ़ सकेंगे नमाज
कोरोना संक्रमण के कारण बंद रहे ताजमहल के खुलने के बाद पहली बार नमाजियों को प्रवेश दिया जाएगा। 50 लोग मस्जिद में नमाज पढ़ सकेंगे। शहर की अन्य मस्जिदों में भी एक समय में अधिकतम 50 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। मास्क और उचित दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान भीड़ एकत्र नहीं होगी। कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है।
कोरोना संक्रमण के कारण बंद रहे ताजमहल के खुलने के बाद पहली बार नमाजियों को प्रवेश दिया जाएगा। 50 लोग मस्जिद में नमाज पढ़ सकेंगे। शहर की अन्य मस्जिदों में भी एक समय में अधिकतम 50 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। मास्क और उचित दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान भीड़ एकत्र नहीं होगी। कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है।