फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Effect of Corona: Number of board examinees decreased

कोरोना का असर : बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या घटी

Mon, 29 Nov 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Effect of Corona: Number of board examinees decreased
कोरोना का असर : बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या घटी
विज्ञापन

कासगंज। कोरोना की दूसरी लहर के चलते शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। इससे बोर्ड परीक्षा 2022 में परीक्षार्थियों की संख्या में 2021 के मुकाबले कमी दर्ज की गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 1475 आवेदन कम हुए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2021 में जिले में 38037 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे। कोरोना के चलते परीक्षा नहीं हो सकी थी। इसके चलते परिषद को बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रमोट करना पड़ा। शिक्षा सत्र 2022 भी समय से शुरू नहीं हो सका। परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के लिए 15 सितंबर निर्धारित की, लेकिन काफी कम संख्या में परीक्षार्थियों ने अपने आवेदन किए। इस पर आवेदन की तिथि बढ़ाकर 9 नवंबर, 13 और फिर 20 नवंबर किया गया। तिथियां बढ़ने पर आवेदन तो हुए, लेकिन परीक्षार्थियों का आंकड़ा पिछले वर्ष की संख्या तक फिर भी नहीं पहुंच सका। पिछले साल के सापेक्ष हाईस्कूल में 541 तथा इंटरमीडिएट में 934 आवेदन कम हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षण एसपी सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीन बार तिथियां बढ़ाई।इसके बाद भी पिछले वर्ष के सापेक्ष आवेदन कम हुए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों के आवेदन एक नजर में
कक्षा -वर्ष 2021 -वर्ष 2022
हाईस्कूल -21577- 21036
इंटरमीडिएट -17260- 16326
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed