फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   education

यूपी बोर्ड: परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को मिला एक और मौका

Mon, 28 Dec 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
education
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना संकट के कारण अपना बोर्ड आवेदन फार्म एवं पंजीकरण कराने से वंचित परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया है। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए नई तिथि निर्धारित की गई है। वे विलंब शुल्क के साथ नई तिथि में अपने आवेदन या पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण परीक्षार्थी अपने प्रवेश तक कराने से वंचित रह गए। बोर्ड परीक्षार्थियों एवं कक्षा 9 व 11 के पंजीकरण के लिए परिषद ने इस बार पहले ही दो बार तिथियां निर्धारित की। कक्षा 10 में 21415 एवं कक्षा 12 में 16599 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। पिछले साल से यह संख्या कुछ कम है। कोरोना के कारण छात्रों का एक साल बर्बाद न जाए इसके लिए नई तिथि निर्धारित की गई है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य बोर्ड परीक्षार्थियों की फीस 5 जनवरी तक प्राप्त करके इसी दिन कोषागार में जमा करेंगे। साथ ही परिषद की वेबसाइट पर छात्रों के शैक्षिक विवरण अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

10 जनवरी तक पंजीकृत अभ्यर्थियों की नामावली एवं कोषपत्र की प्रति क्षेत्रीय कार्यालय पर भेजने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर जमा करेंगे। इसी तरह कक्षा 9 व 11 के छात्र छात्राओं के पंजीकरण 10 जनवरी तक होंगे। इसी दिन छात्रों से प्राप्त पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा करेंगे। 15 जनवरी को प्रधानाचार्य पंजीकृत अभ्यार्थियों की फोटो युक्त नामावली क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed