फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-rickshaw garage owner murder in Mainpuri

चोरी करने आए बदमाशों ने की ई-रिक्शा गैराज के चौकीदार की हत्या, सीसीटीवी में कैद बदमाश

Tue, 21 Jan 2020 05:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw garage owner murder in Mainpuri
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के भोगांव में ई-रिक्शा गैराज में सोमवार रात चोरी करने आए बदमाशों ने चौकीदार की गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाश गैराज से 13 बैटरी एक ई-रिक्शा में लादकर ले गए। ई-रिक्शा घटनास्थल से कुछ ही दूरी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


भोगांव कस्बे में जीटी रोड स्थित गुलजार कॉलोनी में निजाम निवासी छोटा बाजार की रिक्शा गैराज है। सोमवार रात चोरी के इरादे से गैराज में घुसे बदमाशों ने चौकीदार मोहम्मद अख्तर अली (43) पुत्र जुम्मन उर्फ जमालुद्दीन निवासी रसूलाबाद की गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


गैराज से बदमाश ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाली 13 बैटरी वहां खड़े ई-रिक्शा में लादकर ले गए। रात करीब 1.15 बजे ई-रिक्शा चलाने वाले मुकेश और रिंकू गैराज में हंसकार खड़ी करने पहुंचे तब वारदात की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक हिरासत में

थाना पुलिस के साथ ही एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ प्रयांक जैन ने जांच की। पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद गैराज से निकलते दिखाई दिए। सोमवार सुबह पुलिस ने एक युवक की पहचान करते हुए उसे हिरासत में लिया है। 

संभावना जताई जा रही है कि वारदात में उक्त युवक शामिल है। वहीं सोमवार सुबह चोरी गया ई-रिक्शा गैराज से करीब चार सौ मीटर दूर नगला मान सिंह में कब्रिस्तान के पास से बरामद हुआ। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ जांच की गई है। ऐसा लग रहा है कि चौकीदार के जागने पर उसकी हत्या की गई है। जल्द ही वारदात को खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed