फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr OP Yadav won election president of IMA in Agra

आगरा: डॉ. ओपी यादव जीते आईएमए अध्यक्ष पद का चुनाव, डॉ. मुकेश गोयल को हराया

Fri, 26 Mar 2021 01:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 01:07 AM IST
सार

  • डॉ. ओपी यादव ने डॉ. मुकेश गोयल को 29 मतों से हराया
  • गुरुवार रात 12 बजे घोषित किया गया चुनाव परिणाम 

विज्ञापन
Dr OP Yadav won election president of IMA in Agra
डॉ. ओपी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा इकाई के चुनाव में डॉ. ओपी यादव अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने डॉ. मुकेश गोयल को 29 मतों से हराया। डॉ. सीआर रावत तीसरे नंबर पर रहे। गुरुवार को रात 12 बजे मतगणना संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किया गया।  

विज्ञापन

   
महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। कुल 1504 मतदाताओं में से इस बार रिकार्ड 1027 ने मतदान किया। शाम छह बजे मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। शाम सात बजे मतगणना शुरू हुई। 20 चरणों की मतगणना के बाद रात 12 बजे परिणाम घोषित किया गया। 
विज्ञापन


अध्यक्ष निर्वाचित पद के विजेता डॉ. ओपी यादव को 427, दूसरे नंबर पर रहे डॉ. मुकेश गोयल को 398 और डॉ. सीआर रावत को 198 मत मिले। सचिव पद पर 586 मत पाकर डॉ. अनूप कुमार दीक्षित विजेता बने। उन्होंने डॉ. एलके गुप्ता (427 मत) को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. सचिन मल्होत्रा व डॉ. मोहन भटनागर, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. जितेंद्र चौधरी, संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. गौरव खंडेलवाल व डॉ. रजनीश मिश्रा चुने गए। चुनाव अधिकारी डॉ. जेएन टंडन, डॉ. आरएम पचौरी, डॉ. अशोक शिरोमणि, डॉ. आरएस कपूर, डॉ. सुधीर धाकरे की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। डॉ. सुनील शर्मा ने चुनाव स्थल की व्यवस्थाएं संभालीं। 

किसको कितने मत मिले
उपाध्यक्ष ( दो पद)
- डॉ. मोहन भटनागर -  593
- डॉ. सचिन मल्होत्रा - 551
- डॉ. बल्देव एस. चौहान- 245
- डॉ. अनिल कुमार यादव - 41

कोषाध्यक्ष 
- डॉ. जितेंद्र चौधरी - 714
- डॉ. आरके गुप्ता- 300
संयुक्त सचिव (दो पद)
- डॉ. गौरव खंडेलवाल - 683
- डॉ. रजनीश मिश्रा - 527
- डॉ. राजीव गुप्ता - 390
- डॉ. भूपेंद्र चाहर - 320

ये निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं 
सांस्कृतिक सचिव डॉ. पंकज नगाइच, वैज्ञानिक सचिव डॉ. मनोज कुमार शर्मा, संपादक डॉ. अरुण जैन, फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. डीवी शर्मा, आईएमए एकेडमिक ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज (एएमएस) के चेयरमैन डॉ. संतोष कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल, सचिव डॉ. डीवीएस भदौरिया, कोषाध्यक्ष डॉ. शोभित सक्सेना निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed