फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घुमा दिया वक्त का पहिया: ट्रंप-मेलानिया को 1980 का ताजमहल आएगा नजर

Tue, 25 Feb 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 Feb 2020 12:10 AM IST
सार

मुख्य गुंबद, चमेली फर्श, रॉयल गेट से रेलिंग हटाकर लगवाए पहले की तरह फूलों के गमले

विज्ञापन
Donald Trump Will Visits Taj Mahal Like 40 Years Ago
फूलों से महक उठा ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। ट्रंप और मेलानिया ताजमहल में वही रंग और घूमने की आजादी महसूस कर पाए, जैसी 40 साल पहले 1980 में थी। ट्रंप-मेलानिया के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वक्त का पहिया घुमा दिया। सैलानियों की भीड़ के कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जो इंतजाम किए थे, ट्रंप के लिए वह सभी हटा दिए गए। 
Donald Trump Will Visits Taj Mahal Like 40 Years Ago
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल के मुख्य गुंबद, चमेली फर्श, रॉयल गेट पर रेलिंग हटा दी गई, ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति को घूमने के दौरान परेशानी न हो। ताज के मुख्य गुंबद में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को मडपैक से चमका दिया गया, जिससे वह 40 साल पहले की तरह दमकने लगी है। ताजमहल में चारों ओर लगी संगमरमरी जाली साफ की गई है तो अंदर दीवारों की ओर लगी रेलिंग भी हटवा दी गई।
Donald Trump Will Visits Taj Mahal Like 40 Years Ago
ताजमहल में खूबसूरत नजारा - फोटो : Amar Ujala
फूलों की खुशबू के साथ ताज का दीदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जब ताजमहल की पहली झलक रॉयल गेट के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से दिखी तो फूलों की सुंगध के बीच वो और मेलानिया थे। ताज पर 1980 के दशक में इस प्लेटफार्म पर फूलों के गमले रखे जाते थे, लेकिन भीड़ बढ़ने पर उन्हें हटवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump Will Visits Taj Mahal Like 40 Years Ago
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप के लिए रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर लिली, गेंदा, सूरजमुखी, गुलाब, पिट्यूनिया, मेरीगोल्ड, क्लार्किया समेत 25 तरह के फूलों को रखवाया गया। सेंट्रल टैंक और इसके पाथवे पर साइप्रस के पेड़ों छंटाई और घास पर डिजाइन तैयार की गई। सेंट्रल टैंक के दोनों ओर पीले फूलों की क्यारियों ने अनूठा एहसास कराया। 
विज्ञापन
Donald Trump Will Visits Taj Mahal Like 40 Years Ago
ताजमहल में की गई धुलाई - फोटो : Amar Ujala
मडपैक और धुलाई से हट चुकी धूल, मिट्टी
ताजमहल की चारों मीनारों, दीवारों, आर्च और अब कब्रों पर मुल्तानी मिट्टी से हुए मडपैक ट्रीटमेंट के कारण संगमरमर का पीलापन दूर हो चुका है। पूरे सप्ताह ताज की दीवारों की सफाई और धुलाई के कारण धूल-मिट्टी के कण भी हट चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed