फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors and staff honored on the foundation day of Ujala Cygnus Rainbow Hospital in Agra

आगरा: उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर चिकित्सकों और स्टाफ को किया गया सम्मानित

Tue, 02 Nov 2021 03:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 03:05 PM IST
सार

स्थापना दिवस पर उजाला सिग्नस ग्रुप के चेयरमैन प्रोबल घोषाल ने कहा कि उजाला ग्रुप ने रेनबो हॉस्पिटल के साथ करार किया है। इससे आगरा और आसपास के जिलों के मरीजों को रियायती दर पर उच्च स्तरीय इलाज मिल रहा है।

विज्ञापन
Doctors and staff honored on the foundation day of Ujala Cygnus Rainbow Hospital in Agra
चिकित्सकों और स्टाफ को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल का 10वें स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। चिकित्सक और स्टाफ ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। चिकित्सकों और स्टाफ को सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रशासन ने सभी को मरीजों की सेवा और समर्पण का मंत्र दिया। 

विज्ञापन


रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरएम मल्होत्रा ने कहा कि अस्पताल की नींव मरीजों की भलाई के लिए रखी गई थी। इससे कभी समझौता नहीं किया। अस्पताल प्रमुख डॉ. जयदीप मल्होत्रा और निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि 10 साल के सफर में मरीजों के परिजन बनकर उनकी सेवा और इलाज करना ही प्राथमिकता रही है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि यहां बेहतर चिकित्सा संसाधन हैं जिससे मरीजों को दिल्ली जैसे शहरों में जाना नहीं पड़ता।
विज्ञापन


'मरीजों को रियायती दर पर मिल रहा उपचार'
उजाला सिग्नस ग्रुप के चेयरमैन प्रोबल घोषाल ने कहा कि उजाला ग्रुप ने रेनबो हॉस्पिटल के साथ करार किया है। इससे आगरा और आसपास के जिलों के मरीजों को रियायती दर पर उच्च स्तरीय इलाज मिल रहा है। ग्रुप के निदेशक डॉ. सुचिन बजाज ने कहा कि देशभर में उजाला सिग्नस ग्रुप का यह 16वां अस्पताल है। इनमें गंभीर रोगों के इलाज के लिए बेहतर संसाधन और प्रशिक्षित स्टाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद 
ग्रुप के निदेशक डॉ. दिनेश बत्रा, डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने स्टाफ का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने किया। डॉ. अनूप खरे, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. मधुसूदन अग्रवाल, डॉ. तरुण मित्तल, डॉ. मनप्रीति शर्मा, डॉ. सेमी बंसल, डॉ. विनेश जैन, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. अनीता यादव, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. प्रतुल सक्सेना, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. प्रेमाशीष मजूमदार, डॉ. मानवेंद्र सिंह चौहान, डॉ. विनय मित्तल, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. वंदना कालरा, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. रजत कपूर, डॉ. समीर भारद्वाज, डॉ. दीप्ति भारद्वाज, डॉ. तृप्ति सरन, डॉ. हेमंत गोयल आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed