{"_id":"61e7a187a8a9b97a6e1a8a77","slug":"doctor-postpond-patients-operation-due-to-covid-19-infection-effects","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप: बढ़ते संक्रमण के कारण सामान्य ऑपरेशन में आई 50 फीसदी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप: बढ़ते संक्रमण के कारण सामान्य ऑपरेशन में आई 50 फीसदी की कमी
Wed, 19 Jan 2022 10:58 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:58 AM IST
सार
आगरा के विभिन्न अस्पतालों में पिछले 15 दिन में करीब 1400 मरीजों के ऑपरेशन टले हैं। इनमें मोतियाबिंद, हॉर्निया और अलसर आदि बीमारी के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ते संक्रमण के बीच दांत, आंख, हड्डी और सामान्य ऑपरेशन की संख्या में 40 से 50 फीसदी की कमी आई है। बीते 15 दिनों में करीब 1400 मरीजों के ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। इनमें से कई ऑपरेशन मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण भी टाले गए हैं।
आगरा सर्जंस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि जिले में 160 के करीब सर्जन हैं। सामान्य हालात में एक सर्जन औसतन 35 ऑपरेशन महीनेभर में करता है। इस तरह से जिले में एक महीने में 5600 मरीजों के ऑपरेशन होते हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण बीते 15 दिन में 50 फीसदी तक ऑपरेशन कम हो रहे हैं। इसके चलते इन 15 दिनों में हार्र्निया, अपेंडिक्स, पाइल्स, पथरी समेत अन्य सामान्य सर्जरी वाले 1400 ऑपरेशन टाल दिए गए हैं।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ऑपरेशन की तारीख बढ़ाई
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण कई मरीज सामान्य ऑपरेशन खुद ही कुछ दिन बाद कराने को कहते हैं। जिन मरीजों की संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है, उनके ऑपरेशन भी टाल दिए जाते हैं। निगेटिव होने के बाद इनका ऑपरेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मोतियाबिंद-दांतों के ऑपरेशन भी हुए आधे
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी लगभग आधे रह गए हैं। जहां रोजाना सामान्य दिनों में 45 से 50 होते थे, अब यह संख्या 25-30 रह गई है। कई मरीज ओपीडी में दिखाने के बाद दवा लेकर सामान्य स्थिति होने पर ऑपरेशन कराने की कहते हैं।
मुख्य रूप से ये ऑपरेशन टाले गए
पथरी : 580
हार्निया : 245
पाइल्स : 290
एपेंडिक्स : 145
(आगरा सर्जंस एसोसिएशन के अनुसार, इसके अलावा अन्य सामान्य ऑपरेशन भी टाले गए हैं)