फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor called executioner hospital administration shocked after seeing patient's Facebook post case registered

UP: डॉक्टर को कहा जल्लाद...मरीज का फेसबुक पोस्ट देख, अस्पताल प्रशासन के उड़े होश; दर्ज कराया केस

Sat, 19 Jul 2025 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 08:59 AM IST
सार

अस्पताल में इलाज के बाद बीमा कंपनी ने क्लेम निरस्त कर दिया, तो मरीज को बिल देना पड़ गया। इसका ठीकरा मरीज ने चिकित्सक पर फोड़ते हुए उसे जल्लाद कहकर फेसबुक पर पोस्ट डाल दी। 
 

विज्ञापन
Doctor called executioner hospital administration shocked after seeing patient's Facebook post case registered
डॉक्टर सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शांतीवेद इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एक मरीज इश्योरेंस से इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ। अप्रूवल मिलने के बाद डॉक्टरों ने इलाज किया। डिस्चार्ज के दौरान कंपनी ने क्लेम निरस्त कर दिया। तब मरीज के तीमारदारों ने बिल के 28 हजार ऑनलाइन दे दिए। 22 हजार का चेक दे दिया। 12 जुलाई को डिस्चार्ज के बाद एक युवक अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


आरोप है कि हॉस्पीटल के निदेशक डॉ. श्वेतांक प्रकाश के चेंबर में घुस गए और अभद्रता की। छवि धूमिल करने के लिए 13 जुलाई को ओम गौतम और ललित गौतम ने फेसबुक पर जल्लाद लिखकर पोस्ट किया। शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज केस के अनुसार शांति वेद इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडीकल सांइसेज के ऑपरेशन मैनेजर जसवंत जोंसन ने तहरीर दी थी। मामला 8 जुलाई का है, जब सिकंदरा थाना क्षेत्र के दहतोरा निवासी राजू के पैर की टूटी हड्डी का इंश्योरेंस से इलाज कराने हॉस्पीटल आया था। बीमा कंपनी से अप्रूवल मिलने पर उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


12 जुलाई को डिस्चार्ज के समय कंपनी ने क्लेम निरस्त कर दिया। मामला तब बढ़ गया जब मरीज के भाई ओम गौतम ने बिल के 80 हजार रुपये देने से मना कर दिया। हॉस्पीटल में हंगामा कर धमकी दी कि वह भुगतान नहीं करेगा। लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद 50 हजार रुपये का बिल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed