फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Advice Do Not Negligent Even If You Have An Anti Body Become Infected

चिकित्सक की सलाह: एंटी बॉडी बनने पर भी लापरवाही न बरतें, फिर संक्रमित हो सकते हैं...

Wed, 05 May 2021 11:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 May 2021 11:24 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर और वाह्य रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गौतम ने लोगों के सवालों के जवाब दिए हैं।    

विज्ञापन
Doctor Advice Do Not Negligent Even If You Have An Anti Body Become Infected
एसएन मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर और वाह्य रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वैक्सीन लगवाने के संबंध में लोगों में तमाम भ्रम और मन में सवाल है। वह अमर उजाला के साथ अपने सवालों को साझा कर रहे हैं। जिसका जवाब विशेषज्ञों के माध्यम से देने का प्रयास किया जा रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर और वाह्य रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गौतम ने लोगों के सवालों के जवाब दिए हैं।    
विज्ञापन


सवाल: मुझे कोरोना संक्रमित हुए 14 दिन हो गए। अब सब ठीक है। मेरे अंदर एंटीबॉडी बन गई है। क्या मुझे दोबारा कोरोना नहीं होगा?
जवाब: यह भ्रम न पालें। दोबारा कोरोना हो सकता है। पूरी सावाधानी रखनी है।

सवाल: मैनें 25 मार्च को वैक्सीन लगवाई। 12 अप्रैल को मेरी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 26 अप्रैल को रिपोर्ट निगेटिव आई। दूसरा डोज कब लगवाना चाहिए?  
विज्ञापन

जवाब: जिस दिन रिपोर्ट निगेटिव आई, उसके 20 दिन बाद वैक्सीन लगवा सकते हैं। 

सवाल: एक अप्रैल को मैने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज (कोवॉक्सिन) लगवाया। अब खेरागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोवॉक्सिन उपलब्ध नहीं है। अब दूसरी डोज कहां लगवा सकते और कितने दिन तक लगवाना अनिवार्य है?  
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब: जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में कोवॉक्सिन लगवा सकते हैं। 30 से 40 दिन का अंतराल होना चाहिए। 

अंधेरगर्दी: अस्पतालों ने नहीं बताया बेड का ब्योरा, नो बेड का नोटिस चस्पा, मरीज हो रहे परेशान

सवाल: मेरे पिता की उम्र 79 वर्ष है, उनको वैक्सीन की पहली डोज 20 दिन पहले लग चुकी है, वो किडनी व डायबिटीज के रोगी हैं, उनको हल्का बुखार कभी भी आ जाता है, क्या करें और उनको दूसरा डोज कब देना चाहिए ? 
जवाब: चिकित्सक से संपर्क कर उचित इलाज करवाएं।  वैक्सीन की दूसरी डोज तक स्वस्थ होने पर ही लगवाएं। वैक्सीन लगवाने के इतने दिनों के बाद तक बुखार नहीं आता। 

सवाल: मेरी मां 17 दिन पहले कोरोना संक्रमित थीं, उनकी दवा तो चल रही है फिर भी कमजोरी अधिक है और शरीर में दर्द रहता है?
जवाब: लंबे समय तक दर्द और थकावट नहीं होनी चाहिए। चिकित्सक को दिखाना चाहिए। 

सवाल: मेरे पिता अस्थमा के मरीज हैं और उन्हें कई दवाओं से साइड इफेक्ट होता है, कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहिए या नहीं?
जवाब: वैक्सीन लगवाने से पहले जिन दवाओं के साइड इफेक्ट हैं, उसके बारे में विशेषज्ञ से जरूर राय ले लें। उनकी सलाह पर वैक्सीन लगवाएं। 

सवाल: मेरी पत्नी को 30 अप्रैल को शाम चार बजे कोरोना वैक्सीन लगी थी, तीन मई को रात तक बुखार था, कब तक सही होगा?
जवाब:  दो-तीन दिन इंतजार कर लें।

सवाल: मेरी उम्र 63 वर्ष से अधिक है। 15 मार्च को वैक्सीन लगवाई। पांच दिन से बुखार और खांसी है, दूसरा डोज कब लगवाना ठीक होगा? 
जवाब: कोविड की जांच करवाएं। इलाज कराएं। पूरी तरीके स्वस्थ होने के बाद दूसरी डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed