{"_id":"6155ac9c8ebc3edadf3041c2","slug":"doctor-21-year-old-daughter-dies-of-dengue-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चिकित्सक की 21 वर्षीय पुत्री की डेंगू से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चिकित्सक की 21 वर्षीय पुत्री की डेंगू से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था उपचार
Thu, 30 Sep 2021 05:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:58 PM IST
सार
मथुरा जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। डेंगू ने शहर के नामचीन डॉक्टर की पुत्री की जान ले ली। उसका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां बुधवार रात को उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
चिकित्सक की पुत्री प्रज्ञा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के टाउनशिप स्थित अग्रवाल लाइफ लाइन अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर पवन अग्रवाल की 21 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा की डेंगू से मृत्यु हो गई। प्रज्ञा एमबीबीएस की तैयारी कर रही थी। उसने हाल ही में नीट परीक्षा दी थी। प्रज्ञा के निधन से परिवार ही नहीं चिकित्सक समाज स्तब्ध है।
विज्ञापन
कामधेनू नगर गोकुल बैराज रोड टाउनशिप निवासी डॉक्टर पवन की पुत्री प्रज्ञा की दो दिन से तबीयत खराब थी। परिजनों ने उसको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार रात को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इलाकों के लोगों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने प्रज्ञा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वो परिजनों को इस दुख को सहन की करने की शक्ति प्रदान करे। गुरुवार को प्रज्ञा का अंतिम संस्कार धुव घाट पर किया गया।
विज्ञापन