फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not make the victims visit the offices

Agra News: पीड़ितों को कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं

Sun, 05 Nov 2023 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Do not make the victims visit the offices
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शनिवार को तहसील सहावर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ करें। पीड़ितों को कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक अवश्य पहुंचना चाहिए। इस कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराएं। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाई जाए। इस दौरान उपस्थित दो निर्धन परिवार की महिलाओं के बच्चों के महिला कल्याण विभाग के माध्यम से स्पांसर स्कीम के तहत पात्रता के आधार पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरवाए। सदर तहसील एवं पटियाली तहसील में भी जनता की समस्याओं, शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed