{"_id":"5f9bbc768ebc3e9bc567c301","slug":"dm-prabhu-n-singh-strict-instructions-for-dust-control-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 48 घंटे में धूल नियंत्रण न हुआ तो महकमों के खाते से कटेगी जुर्माने की रकम, डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 48 घंटे में धूल नियंत्रण न हुआ तो महकमों के खाते से कटेगी जुर्माने की रकम, डीएम ने दिए निर्देश
Fri, 30 Oct 2020 12:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने शहर में 48 घंटे में धूल नियंत्रण नहीं होने पर संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ जुर्माना नोटिस करने के आदेश उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को कलक्ट्रेट में बैठक कर डीएम ने 25 सबसे ज्यादा वायु प्रदूषित स्थानों की सूची सौंपते हुए एनएचएआई, एडीए, नगर निगम, जल निगम, सेतु निगम समेत कई विभागों को चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने इन स्थानों की निगरानी के लिए 25 नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं। नोडल अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। नोडल एजेंसी प्रदूषण बोर्ड होगा।
उन्होंने कहा कि 48 घंटे में अगर शहर में हालात नहीं सुधरे तो कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध पर्यावरण क्षतिपूर्ति का आकलन किया जाएगा। इन्हें सीधे जुर्माना नोटिस जारी कर रिकवरी के लिए प्रशासन को भेजा जाएगा। बैठक में एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
धूल के सूक्ष्म कणों से बढ़ा प्रदूषण
शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण धूल के सूक्ष्म कणों से बढ़ रहा है। 2.5 से 10 माइक्रोग्राम के पर्टिकुलेट मैटर्स के आधार पर सबसे अधिक प्रदूषित स्थान चिह्नित किए हैं।
ये 25 स्थान सबसे ज्यादा प्रदूषित
(यहां एनएचएआई के निर्माण कार्य हैं)
- सिकंदरा बिजली विद्युत उपकेंद्र
- सब्जी मंडी सिकंदरा फ्लाईओवर
- नगला सोहन लाल में फ्लाईओवर
- कमला नगर बाईपास होटल कामता
- बाईपास रोड ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा
- सुल्तानगंज चौराहा पर अंडरपास
- यमुनापार में शाहदरा का फ्लाईओवर
- सर्विस लेन रुनकता से भगवान टॉकीज
- सर्विस लेन भगवान टॉकीज से एत्मादपुर
(विश्व बैंक इकाई, जल निगम के कार्य)
- वॉटर वर्क्स से जीवनी मंडी सड़क तक
- सेक्टर-आठ में ओवरहैड टैंक निर्माण
- सेक्टर-एक में ओवरहैड टैंक निर्माण
- सेंट्रल पार्क में ओवरहैड टैंक निर्माण
- बालूगंज में ओवरहैड टैंक का निर्माण
(नगर निगम के निर्माण कार्य)
- बसावन गली, काला महल, बेलनगंज, सिविल लाइन में नाले का निर्माण
(आगरा विकास प्राधिकरण के कार्य)
- ईनर रिंग रोड-फेज वन
(स्मार्ट सिटी के कार्य)
- ताजगंज में सीवर, पानी, सड़क निर्माण
- शास्त्री चौक से होटल रमाडा स्ट्रीट स्कैपिंग
- होटल रमाडा से ताज ईस्ट गेट तक सड़क
(निर्माण इकाई जल निगम)
- वेस्टर्न जोन में सीवर लाइन की खुदाई
- देवीराम के सामने सीवर लाइन कार्य
- अशोका एंक्लेव, दयालबाग में सीवर कार्य
- बोदला-लोहामंडी रोड पर सीवर कार्य
- बोदला-पश्चिमपुरी रोड पर सीवर कार्य
(उ.प्र. सेतु निगम)
- रोहता पर 68बी से 11सी क्रासिंग पर आरओबी का चौड़ीकरण
- सिकंदरा बिजली विद्युत उपकेंद्र
- सब्जी मंडी सिकंदरा फ्लाईओवर
- नगला सोहन लाल में फ्लाईओवर
- कमला नगर बाईपास होटल कामता
- बाईपास रोड ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा
- सुल्तानगंज चौराहा पर अंडरपास
- यमुनापार में शाहदरा का फ्लाईओवर
- सर्विस लेन रुनकता से भगवान टॉकीज
- सर्विस लेन भगवान टॉकीज से एत्मादपुर
(विश्व बैंक इकाई, जल निगम के कार्य)
- वॉटर वर्क्स से जीवनी मंडी सड़क तक
- सेक्टर-आठ में ओवरहैड टैंक निर्माण
- सेक्टर-एक में ओवरहैड टैंक निर्माण
- सेंट्रल पार्क में ओवरहैड टैंक निर्माण
- बालूगंज में ओवरहैड टैंक का निर्माण
(नगर निगम के निर्माण कार्य)
- बसावन गली, काला महल, बेलनगंज, सिविल लाइन में नाले का निर्माण
(आगरा विकास प्राधिकरण के कार्य)
- ईनर रिंग रोड-फेज वन
(स्मार्ट सिटी के कार्य)
- ताजगंज में सीवर, पानी, सड़क निर्माण
- शास्त्री चौक से होटल रमाडा स्ट्रीट स्कैपिंग
- होटल रमाडा से ताज ईस्ट गेट तक सड़क
(निर्माण इकाई जल निगम)
- वेस्टर्न जोन में सीवर लाइन की खुदाई
- देवीराम के सामने सीवर लाइन कार्य
- अशोका एंक्लेव, दयालबाग में सीवर कार्य
- बोदला-लोहामंडी रोड पर सीवर कार्य
- बोदला-पश्चिमपुरी रोड पर सीवर कार्य
(उ.प्र. सेतु निगम)
- रोहता पर 68बी से 11सी क्रासिंग पर आरओबी का चौड़ीकरण