फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm pn singh gave strict instructions for prevent to coronavirus in agra

आगरा: त्योहार पर बढ़ेगी सतर्कता, जुलूस पर रोक, लॉकडाउन की अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
सार

  • जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कहा - प्रशासन नहीं लगाएगा कोई नया प्रतिबंध
  • लोगों से अपील- मास्क पहनें, बुजुर्गों का ध्यान रखें, उचित दूरी का पालन करें

विज्ञापन
dm pn singh gave strict instructions for prevent to coronavirus in agra
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में होली की खुशियों में कोरोना संक्रमण से खलल न पड़ें, इसके लिए त्योहारों पर सतर्कता बढ़ेगी। जुलूस पर रोक है। बिना अनुमति कोई सामूहिक समारोह नहीं होगा। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग समारोह में नहीं जाएंगे। गैर राज्यों से त्योहार पर घर आने वालों को आरटीपीसीआर जांच करानी होगी।

विज्ञापन


संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को कोविड समीक्षा के बाद शहर में बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस थाना कमेटियों को दोबारा सक्रिय कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु नारायण सिंह ने कहा स्थानीय प्रशासनिक स्तर से कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब व अन्य ऐसे प्रदेश जहां संक्रमण का प्रभाव है वहां से आगरा आने वाले सभी लोगों को जांच कराना अनिवार्य है। उन्हें जांच रिपोर्ट आने या न्यूनतम सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहनें, बुजुर्गों का ध्यान रखें
त्योहार पर लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोग मास्क पहनें, उचित दूरी पालन करें, घर में बीमार व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। किसी तरह का फिलहाल कोई लॉकडाउन नहीं है। 

नए स्ट्रेन से बड़ा खतरा
दोबारा कोरोना मामले बढ़ने से नए स्ट्रेन का खतरा भी बढ़ गया है। आगरा में नए स्ट्रेन की जांच के लिए नमूने लखनऊ भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने फिलहाल किसी भी मरीज में नए स्ट्रेन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन नए स्ट्रेन से बचाव के लिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ये दिशा-निर्देश हुए हैं जारी
- प्रशासन की बिना अनुमति कोई जुलूस, होली मिलन समारोह नहीं होगा।
- गैर राज्यों से त्योहार पर आगरा आने वाले लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य।
- बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ रोकने के लिए पुलिस तैनात होगी।
- संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में आए 25 से 30 लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग होगी।
- होली पर सड़क, चौराहों व बाजारों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम संदेश देंगे।
- सभी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना की जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed