{"_id":"5dd43c858ebc3e548349e12e","slug":"dm-inspected-kasganj-news-agr4160933194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में न बरतें लापरवाही: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में न बरतें लापरवाही: जिलाधिकारी
विज्ञापन
DM inspected
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में कोताही ना बरतें। समाधान दिवस में अमांपुर के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। जो समय प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए निर्धारित है उस निर्धारित समय में ही शिकायत का निस्तारण हो। भूमि विवाद राजस्व और पुलिस टीम के माध्यम से निपटाए जाएं। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सहावर सर्किल के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पुलिस से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो।
शिकायतों पर निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई की जाए। समाधान दिवस में कुल 144 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया और एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए। चकरोड और पैमाइश और अवैध कब्जा व अपूर्ण शौचालय की ज्यादातर शिकायतें थीं। इस दौरान सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी श्रीवास्तव, पीडीडीआरडीए रामायण सिंह यादव, उप जिलाधिकारी सहावर उमाशंकर, सीओ व तहसीलदार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।