खराब प्रदर्शन करने वाली आशाओं पर कार्रवाई न होने से डीएम नाराज
सार
स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष नसबंदी न होने पर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत के अंतर्गत कार्य करने वाले तीन कर्मियों में से दो कर्मियों का वेतन रोकने तथा एक के निलंबन का प्रस्ताव समिति में पास कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येंक एमओआईसी को अपने क्षेत्र में चलने वाले अवैध अस्पतालों का अभियान चलाकर जांच करने और पूर्व में जो अस्पताल सील किए गए थे उनकी वर्तमान स्थिति की भी रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन