फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divorced woman trapped in fraud lost her pride along with money in agra up news

सच्चे प्यार का सच: ऐसे फरेब में फंसी तलाकशुदा महिला, रकम के साथ गवां बैठी आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार

Mon, 15 May 2023 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 11:56 AM IST
सार

महिला की चार साल पहले युवक से मुलाकात हुई थी। उसके बाद ये मुलाकात प्यार में बदल गई। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि प्यार सच्चा है। मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। पीड़िता को बाद में पता चला कि ये प्यार सच्चा नहीं था...

विज्ञापन
Divorced woman trapped in fraud lost her pride along with money in agra up news
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक तलाकशुदा महिला को प्यार में ऐसा धोखा मिला कि वो हैरान है। महिला रकम ही नहीं अपनी आबरू भी गंवा बैठी। पीड़िता ने बताया कि युवक ने प्यार का नाटक किया। आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। उससे 80 हजार रुपये भी ले लिए। शारीरिक संबंध बनाए। अब एक अन्य युवती से शादी कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

विज्ञापन

ये है मामला 

तलाकशुदा महिला ने थाना छत्ता में तहरीर दी है। उसने पुलिस को बताया कि फिरोजाबाद के हुमायूंपुर निवासी राहुल से चार साल पहले मुलाकात हुई थी। वह एक फैक्टरी में काम करता है। इसके बाद आए दिन राहुल उसे कॉल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि राहुल को उसने अपनी सच्चाई बता दी थी। साफ बताया था कि वह शादीशुदा है। पति से उसका तलाक हो गया है। आठ साल का बेटा भी है।

ये भी पढ़ें - दो साल बाद लौटी पत्नी: पति और दो बच्चों ने मांगा 24 महीने का हिसाब, रख दी ऐसी शर्त; सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे

आरोपी ने दिया सच्चे प्यार का हवाला 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी राहुल ने कहा कि वो उससे सच्चा प्यार करता है। शादी करना चाहता है। इस पर वो तैयार हो गई। राहुल ने उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह उससे रुपये भी लेने लगा। धीरे-धीरे 80 हजार रुपये ले लिए।

ये भी पढ़ें - बेशर्मी की हद है: चना जोर गरम पर ठुमके लगाती रही महिला स्वास्थ्यकर्मी, ताली बजाकर आनंदित होते रहे सीएमओ

विज्ञापन

दूसरी युवती से कर रहा शादी 

पीड़िता का कहना है कि अब उसे पता चला कि राहुल किसी और युवती से विवाह कर रहा है। उसके घरवाले भी उसका साथ दे रहे हैं। इस बारे में उससे बात की। मगर, वो धमकी देने लगा। उसकी पिटाई कर दी। थाना छत्ता के प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed