फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groom Death After Honeymoon Bride Fainted in Mainpuri News in Hindi

UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

Mon, 15 May 2023 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 08:18 AM IST
सार

घर में शादी की खुशियां छाई हुई थी। मंगलगीत गाए जा रहे थे। उसी दौरान दूल्हे की मौत ने खुशियों को मातम में बदल दिया। दुल्हन की भी ऐसी हालत हो गई, कि परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Groom Death After Honeymoon Bride Fainted in Mainpuri News in Hindi
सुहागरात

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बेहद ही दर्दनाक घटना हुई। सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं नई नवेली दुल्हन तो बेहोश हो गई। जब होश आया तो एक ही बात पूछ रही थी कि 'मेरी क्या गलती थी, ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ'। वहीं खबर मिलते ही दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।    

विज्ञापन

धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी शादी

घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का पुत्र सोनू (21) बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ तय हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई। 
 

ये भी पढ़ें - स्कूल के तीन बच्चों की मौत: नमन बोला, मेरे बहन-भाई कहां हैं, वो ठीक तो हैं न, मासूम के सवालों पर बिलखे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ ये हादसा 

इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम चलते रहे। शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया। 

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav Result: मैनपुरी में मतगणना में धांधली, सपाइयों का हंगामा, पुलिस ने अंधेरे में भांजी लाठियां
 
विज्ञापन

डॉक्टर ने मृत घोषित किया दूल्हा 

बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें - मिस कॉल से प्यार: बंधक बनाकर किया निकाह, जबरन बच्चे पैदा कराए; बोली- पति का मिशन है लव जिहाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed