फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife returned after two years husband and two children asked for Where live 24 months agra up news

दो साल बाद लौटी पत्नी: पति और दो बच्चों ने मांगा 24 महीने का हिसाब, रख दी ऐसी शर्त; सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे

Mon, 15 May 2023 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह दो साल बाद लौटी पत्नी: पति और दो बच्चों ने मांगा 24 महीने का हिसाब, रख दी ऐसी शर्त; सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे
दो साल बाद लौटी पत्नी: पति और दो बच्चों ने मांगा 24 महीने का हिसाब, रख दी ऐसी शर्त; सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 10:14 AM IST
सार

बच्चों और पति को छोड़कर महिला दो साल पहले न जाने कहां चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। अचानक तीन महीने पहले वह घर लौट आई। तो पति और बच्चों ने उसके साथ रहने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Wife returned after two years husband and two children asked for Where live 24 months agra up news
Demo Image - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र में पति से झगड़े के बाद दो साल पहले महिला बच्चों को ससुराल में छोड़कर कहीं चली गई। अब अचानक घर लौटी तो पति और बच्चों ने घर में साथ रहने से मना कर दिया। महिला ने न्याय के लिए परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई। काउंसलर के सामने पति ने शर्त रखी कि पहले पत्नी ये बताए की वो दो साल कहां पर रही, इसके बाद ही वो उसे साथ रखेगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

विज्ञापन

ये है पूरा मामला 

मंटोला क्षेत्र की महिला का निकाह करीब 12 साल पहले नाई की मंडी में हुआ था। युवक प्राइवेट नौकरी करता है। महिला ने दो बेटों को जन्म दिया। ससुराल में सब ठीक चल रहा था। 2018 में पत्नी ने पति से जिद करके मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद घर में रार शुरू हो गई। पत्नी फोन पर ज्यादा बात करती तो पति रोकटोक करने लगा। दोनों में झगड़े होने लगे। बच्चों ने भी समझाया लेकिन बात नहीं बनी। 

ये भी पढ़ें - मिस कॉल से प्यार: बंधक बनाकर किया निकाह, जबरन बच्चे पैदा कराए; बोली- पति का मिशन है लव जिहाद

पति और बच्चों को छोड़कर चली गई महिला 

बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी 2020 में अचानक पति और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। अब तीन महीने पहले खुद घर लौटी है। रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पत्नी अब बच्चों और पति के साथ रहना चाहती है। मगर पति और बच्चों ने साथ रहने से मना कर दिया। 

ये भी पढ़ें - Kasganj: यूपी पुलिस के दरोगा ने खुद को दी दर्दनाक मौत, वजह थी कुछ ऐसी; पूरे महकमे में हड़कंप

विज्ञापन

पति ने रख दी ये शर्त 

पति ने शर्त रखी कि पत्नी पहले बताए की वह दो साल कहां पर और किसके साथ रही थी। काउंसलर ने बात नहीं बनने पर अगली तारीख दे दी है। वहीं परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 60 जोड़े बुलाये गए थे। महज 20 जोड़े उपस्थित हुए। इनमें से छह मामलों में सुलह हुई। अन्य छह मामलों में एफआईआर की संस्तुति की गई। अन्य को अगली तारीख दे दी गई।

ये भी पढ़ें - लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed