फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Jihad Friendship with girl then brutality handed over to friends Body scratched on protest

लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म

Thu, 11 May 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 12:23 PM IST
सार

उच्च शिक्षित आगरा निवासी युवती ने कोटला मोहल्ला निवासी युवक पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने खुद हैवानियत की, इसके बाद अपने दोस्तों के सामने परोसा। 

विज्ञापन
Love Jihad Friendship with girl then brutality handed over to friends Body scratched on protest
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के  थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत मोहल्ला कोटला में लव जेहाद का मामला सामने आया है। करीब तीन माह से रह रही एक हिंदू युवती ने गैर समुदाय से जुड़े अपने प्रेमी युवक पर दोस्ती के नाम पर शारीरिक शोषण करने व दोस्तों को परोसने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती ने कथित तौर पर अपने प्रेमी पर दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ाने को दवाब बनाने व मारपीट करने की बात कही। मामले की भनक लगते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता थाना पहुंच गये। युवती ने पुलिस को अपने प्रेमी के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

 

तीन माह पूर्व घर से हुई थी लापता 

आगरा के थाना एत्माददौला क्षेत्र निवासी एक युवती करीब तीन माह पूर्व घर से लापता हो गई थी। लगभग तीन माह से लापता युवती बुधवार को अचानक थाना दक्षिण पहुंच गई। युवती के साथ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता व महिलाएं भी थाना पहुंची। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची युवती ने बताया कि वह लगभग तीन माह से मोहल्ला कोटला क्षेत्र में गैर समुदाय के युवक के साथ किराये के मकान में रह रही है। उसने अपने प्रेमी युवक पर शारीरिक शोषण करने एवं दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ाने का दवाब बनाने का आरोप लगाया। थाना परिसर में मौजूद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी के समक्ष युवती का कहना था कि गैर समुदाय से ताल्लुक रखने वाला उसका प्रेमी चूड़ी कारोबार से जुड़ा काम करता है। उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। कुछ दिन पूर्व खुद के दोस्तों से बातचीत करने का दवाब बनाया। विरोध करने पर उसने मारपीट की तथा शरीर को कई जगह पर नोंचा। 

ये भी पढ़ें -  गुम हो गया दवा कारोबारी का पूरा परिवार: नैनीताल घूमने कार से गये थे घर के छह सदस्य, आगरा लौटे और फिर लापता...
 

हिंदूवादी संगठनों ने की कार्रवाई की मांग 

लव जिहाद की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भीड़ थाना परिसर में जुटने लगी। हिंदूवादी संगठनों ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं उत्पीड़न का शिकार हुई युवती ने प्रेमी पर मारपीट करने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मकान मालिक की मदद से वह बाहर निकलकर थाने तक पहुंची। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि युवती ने साथ रहने वाले युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - गैरमर्द के लिए उजाड़ लिया सुहाग: कत्ल के बाद रातभर पति की लाश संग सोती रही पत्नी, सुबह किया ये काम, लेकिन...
 
विज्ञापन

युवती की मां पहुंची थाने 

युवती के बरामद होने की सूचना मिलने पर आगरा निवासी युवती की मां भी थाना दक्षिण पहुंच गई। युवती व उसकी मां ने बताया कि एक मुस्लिम सहेली ने उसकी दोस्ती गैर समुदाय के युवक से कराई थी। गैर समुदाय के युवक से लगातार बातचीत करने पर युवती की मां ने उसे डांट दिया था। जिससे वह नाराज होकर युवक के साथ रहने को फिरोजाबाद आ गई। जहां कुछ दिन बाद ही युवक का असली चेहरा सामने आ गया। हिंदूवादी संगठन के जरिये थाना दक्षिण पहुंची युवती की मां की माने तो युवती काफी पढ़ी लिखी है। वह बी फार्मा कर रही है, जबकि युवती को बरगलाने वाला युवक कांच चूड़ी कारोबार से जुड़ा श्रमिक है।

ये भी पढ़ें - बुल्डोजर से टकराया पत्थर: बाहर निकाला तो छाया कौतूहल; मिलीं 18वीं शताब्दी की शिव-पार्वती की मूर्तियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed