{"_id":"612925628ebc3e05fe6eaaed","slug":"district-ready-to-deal-with-third-wave-of-corona-mainpuri-news-agr505236045","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निटपने के लिए जिला तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निटपने के लिए जिला तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शासन से नियुक्ति कोविड-19 के जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोविड-19 के तहत संचालित कोविड लेवल टू और भोगांव स्थित कोविड लेवल-एक का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू में व्यवस्थाओं के निरीक्षण के समय मॉकड्रिल भी कराया गया।
नोडल अधिकारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला पूरी तरह से तैयार है। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए जिले में एक कोविड लेवल-टू और चार कोविड लेवल-एक अस्पतालों की व्यवस्था की गई है। शासन से नियुक्ति कोविड-19 के तहत जिले के नोडल अधिकारी अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिले में दो दिन से डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार की सुबह अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं शहर स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने अपनी उपस्थिति में कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद मॉकड्रिल कराया। मॉकड्रिल के दौरान एंबुलेंस से एक बच्चे को कोविड लेवल टू में बनाए गए पीडियाट्रिक वार्ड में ले जाया गया। यहां उसे ऑक्सीजन सप्लाई और उपचार का ट्रायल हुआ। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी के कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। यहां से वे भोगांव स्थित कोविड लेवल-एक के निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां भी उन्हें व्यवस्थाएं सही मिलीं। उन्होंने चिकित्साधिकारियों और डॉक्टरों से कहा कि सभी के सहयोग से ही कोरोना पर जीत हासिल की जा सकती है।