फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute between family members of zila panchayat member and shopkeepers in firozabad

फिरोजाबाद: जिला पंचायत सदस्य के परिजनों और दुकानदारों में मारपीट, रुपये न देने को लेकर हुआ विवाद

Thu, 23 Dec 2021 12:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Dec 2021 12:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में कपड़े खरीदने आईं जिला पंचायत सदस्य के परिजनों और दुकानदारों में मारपीट हो गई। घटना के बाद बाजार बंद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन
dispute between family members of zila panchayat member and shopkeepers in firozabad
घटना में जिला पंचायत सदस्य की कार का शीशा टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के लतीफपुर कोटला में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य प्रवेश कुमारी, उनके परिजनों की दुकानदारों से मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल चेकअप कराया है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम लतीफपुर कोटला स्थित पालीवाल मार्केट का शाम चार बजे का है। बहोरनपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रवेश कुमारी, भाई दिलीप और हरिपाल व अन्य साथियों के साथ कपड़े खरीदने आए थीं। आरोप है कि कपड़ों की खरीददारी के बाद रुपये मांगने पर विवाद हो गया। मारपीट और हंगामा होने से बाजार बंद हो गया। 
विज्ञापन


मेडिकल कराने आईं जिला पंचायत सदस्य प्रवेश कुमारी ने बताया कि उनका भाई रुपये जमा कराने गया था। उस पर चार पांच लोगों ने हमला किया है। इसके बाद वह दो भाइयों के साथ पहुंचीं। आरोपियों ने उनसे अभद्रता की, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में नहीं हुई सुनवाई
उन्होंने कहा कि वह थाने पहुंचीं तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। सपा के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, वरिष्ठ नेता विजेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव, एमएलसी दिलीप यादव, राहुल यादव सहित काफी नेता पहुंच गए। 

दूसरे पक्ष ने लगाया यह आरोप
दूसरे पक्ष से थाना उत्तर के कैलाशनगर की निवासी सीमा उपाध्याय, लतीफपुर कोटला निवासी निशांत एवं मानवेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि प्रवेश कुमारी, अपनी भाई दिलीप एवं हरिपाल सहित 10-12 अन्य लोगों के साथ कपड़े खरीदने आई थीं। कपड़े खरीदने के बाद रुपये की मांग की तो झगड़ा करने एवं मारपीट करने पर उतारू हो गए। 

बचाव को आई किशोरी से गाली गलौज कर अभद्रता की। सीमा उपाध्याय की दुकान से 25 हजार नकद, एक सोने की चेन, कुंडल लूट ले गए। तमंचा लहराकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि दोनों ओर से तहरीर आई है। मेडिकल कराके दोनों पक्षों की तहरीर की जांचकर कार्रवाई की जा रही है। 

एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कस्बा कोटला में जिला पंचायत सदस्य प्रवेश कुमारी एवं दुकानदार पक्ष में कपड़े खरीदने के दौरान विवाद एवं मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed