{"_id":"5f4b3272d2b4b113db552609","slug":"dispute-at-plot-clash-between-two-groups-gun-firing-one-man-died-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्याज के रुपये वसूलने को लेकर हमला, एक की पीट-पीटकर हत्या, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज के रुपये वसूलने को लेकर हमला, एक की पीट-पीटकर हत्या, छह लोग घायल
Sun, 30 Aug 2020 10:31 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:31 AM IST
सार
घायल उदयवीर सिंह का आरोप है कि उनके भाई महावीर ने करीब दो वर्ष पूर्व रामपाल निवासी नगला दयाराम, मलावन से एक लाख रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित एक लाख 80 हजार रुपये वापस भी कर दिए। इसके बाद भी रामपाल दो लाख 50 हजार रुपये बताता चला आ रहा है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति की मौत के बाद गांव में पुलिसबल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव भटमई में रविवार की सुबह करीब 6.30 बजे ब्याज के रुपये वसूलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने एक व्यक्ति की लाठी और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, मामले में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित पक्ष ने इलाज के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे।
घायल उदयवीर सिंह का आरोप है कि उनके भाई महावीर ने करीब दो वर्ष पूर्व रामपाल निवासी नगला दयाराम, मलावन से एक लाख रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित एक लाख 80 हजार रुपये वापस भी कर दिए। इसके बाद भी रामपाल दो लाख 50 हजार रुपये बताता चला आ रहा है। आरोप है गांव के ही कायम सिंह भी रामपाल का साथ दे रहा है। कारण कायम सिंह से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है।

रविवार की सुबह रामपाल और कायम सिंह घर पर आ धमके। उस समय उदयवीर उसका भाई महावीर और चचेरा भाई गंगा प्रसाद चाय पी रहा थे। उदयवीर का आरोप है कि दोनों लोग ब्याज के रुपये जबरन मांगने लगे। इस पर भाई महावीर ने रुपये ब्याज सहित पूर्व में ही अदा करने की बात कही तो वे लोग उग्र हो गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कायम सिंह ने अपने परिवारीजनों को बुला लिया और लाठी-डंडों से तीनों को पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि उन लोगों ने चचेरे भाई गंगा प्रसाद की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान वह जमीन पर देर तक गिरा रहा और आरोपी सभी लोगों को पीट रहे थे। वहीं उदयवीर और महावीर सहित बचाने आईं भाभी नत्थोदेवी और चचेरे भाई महेंद्र को भी घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों के पहुंचने पर वे लोग भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां गंगा प्रसाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जयप्रकाश, भूपेंद्र, कल्याण सिंह, रामू, रामपाल, लीलावती और अनीता को गिरफ्तार कर लिया है। महावीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में रामपाल, कायम सिंह, सावित्री देवी, मीना, कु. मोरश्री, रामू, जयप्रकाश, भूपेंद्र, कल्याण सिंह, नेकसे उर्फ जितेंद्र, दुर्वीन सिंह, आशुतोष, डोरी लाल, अनीता और लीलावती को नामजद किया है।

पूर्व में भी दर्ज हो चुके हैं तीन मुकदमे
घायल महावीर सिंह ने बताया है कि गांव में ही डेढ़ बीघा जमीन को लेकर कायम सिंह पक्ष हमला करता चला आ रहा है। मारपीट करने सहित तीन मुकदमा कायम सिंह पक्ष के खिलाफ थाना बागवाला में दर्ज कराए गए हैं। इन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है।
ब्याज की रकम वसूली को लेकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में दो महिलाओं सहित सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। -सुनील कुमार सिंह, एसएसपी