{"_id":"625003c537c04b327f42fa09","slug":"dirty-act-with-woman-by-thief-during-theft-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चोरी करने घर में घुसा चोर, महिला को अकेले सोता देख बिगड़ गई नियत, फिर जो किया जानकर रह जाएंगे हैरान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चोरी करने घर में घुसा चोर, महिला को अकेले सोता देख बिगड़ गई नियत, फिर जो किया जानकर रह जाएंगे हैरान
Fri, 08 Apr 2022 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 03:14 PM IST
सार
जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चोरी करने के इरादे से घर में घुसे चोर की नियत एक महिला को देखकर बिगड़ गई। चोरी करने के बाद उसने महिला के साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया, तभी महिला जाग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर में घुसे चोर ने चोरी के बाद मकान मालकिन के साथ गलत हरकत का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार तड़के 3:00 बजे ये घटना हुई थी। महिला ने बताया कि पति नवरात्र में पूजा करने के लिए मंदिर गए थे। पति के जाने के बाद वह ताला लगा कर सोने चली गई। छत के रास्ते से घर में एक चोर घुस आया। उसने अलमारी से दस हजार रुपए और मोबाइल निकाल लिया। वह अकेली घर में सो रही थी। इस पर चोर उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
महिला नींद से जाग गई। चोर को देख उसने शोर मचा दिया। खुद को बचाने के लिए चोर के पेट में लात भी मार दी। शोर शराबा होने पर चोर भाग निकला। पीड़िता ने पति के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आई, लेकिन खानापूर्ति करके चली आई। अब तक उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जिसके बाद थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।