फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DGP

एमपी-हरियाणा से शराब और हथियारों की तस्करी रोकें

Sun, 04 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 04 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
DGP
आगरा और अलीगढ़ मंडल की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने आए प्रमुख सचिव (गृह) देवाशीष पांडा और पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव ने दोनों मंडलों को सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ऐतिहासिक राम बरात में पुलिस बल की उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं पर चौकसी के निर्देश दिए। कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान हथियार और शराब की तस्करी बार्डर के इलाकों से हो रही है। समन्वय के लिए सीमावर्ती राज्यों के अफसरों के साथ बैठकें करें।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने सर्किट हाउस में शनिवार को मंडलीय अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव और त्योहारी सीजन की दोहरी चुनौती सामने है। ऐसे माहौल में असामाजिक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। दादरी की घटना से सबक लेते हुए अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि सांप्रदायिक मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। नेताओं के क्रियाकलापों पर निगरानी रखें। खासतौर से अलीगढ़, आगरा और मथुरा में नजर रखने को कहा। लोकल इंटेलीजेंस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि मंडलों के कई जिलों की सीमाएं दूसरे राज्यों से जुड़ी हैं। पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा शराब की तस्करी हरियाणा और मध्य प्रदेश से की जा रही है। इसे रोका जाए। उन्होंने चुनाव में हथियारों की तस्करी भी इन्हीं राज्यों से होने की बात कही। कहा कि सीमाओं पर बैरियर लगाकर चौकसी करें। बैठक में आईजी जोन दुर्गाचरण मिश्रा, डीएम आगरा पंकज कुमार, डीआईजी अलीगढ़ गोविंद अग्रवाल, एसएसपी आगरा डा. प्रीतिंदर सिंह, मथुरा के आरके सिंह, मैनपुरी के एसपी राकेश शंकर, फीरोजाबाद के एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव, एटा के एसएसपी एसके वर्मा, एसपी कासगंज हिमांशु कुमार समेत दोनों मंडलों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में गश्त पर निकलें डीएम, एसएसपी
प्रमुख सचिव ने कहा कि डीएम और एसएसपी रात में खुद गश्त पर निकलें। गांवों में शांति कमेटियों की बैठकें करने के लिए एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करें। गांव के प्रधान, सचिव, लेखपाल चौकीदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षामित्र सभी के फोन नंबरों को लेकर उनसे सहयोग लें।

अवैध असलहा पर लगाएं रासुका
अधिकारी द्वय ने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध असलहा पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने डीएम और एसएसपी को ये निर्देश दिए। साथ ही फोर्स की कमी से निपटने के लिए होमगार्ड के साथ गारद में लगे पुलिसकर्मियों को भी लगाने के निर्देश दिए।


दोनों मंडलों में 50 हजार लोग पाबंद
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रमुख सचिव और डीजीपी ने बताया कि भयमुक्त चुनाव के लिए अभी तक दोनों मंडलों में पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 50 हजार लोगों को निजी मुचलकों से पाबंद किया है। वहीं 65 हजार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। चुनावों के दौरान राम बरात, मोहर्रम, दशहरा और दुर्गा विसर्जन के त्योहार भी पड़ेंगे। इसके लिए पर्याप्त फोर्स तैनात किया जाएगा। चुनाव के लिए आगरा में दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed