फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees took bath in Ganga and circumambulated Panchkosi.

Agra News: गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने लगाई पंचकोसी परिक्रमा

Wed, 07 Feb 2024 04:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees took bath in Ganga and circumambulated Panchkosi.
सोरोंजी। षटतिला एकादशी के अवसर पर मंगलवार काे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। सुबह हरि की पौड़ी में गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान वराह की पूजन-अर्चना करने के उपरांत शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ की।परिक्रमा संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने बताया कि षटतिला एकादशी के अवसर पर हर की पौड़ी की परिक्रमा करते हुए सूर्यकुंड, दूधेश्वर, बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ होते हुए ग्राम देवी मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान मंदिर होते हुए 84 घंटे वाली मां मंदिर पर यात्रा का पहला पड़ाव हुआ। उसके बाद सैडू नगला होते हुए बाछरू महाराज, सीता जी की रसोई, प्रेमजी की बगीची होते हुए सिंगल वाले महाराज पर यात्रा का दूसरा पड़ाव रहा। जहां धर्मप्रेमियों ने श्रद्धालुओं को जलपान एवं फलाहार की व्यवस्था कराई। उसके बाद करुआ देव, वन खंडेश्वर महादेव, कपिल मुनि आश्रम, भागीरथ गुफा, चैतन्य महाप्रभु की बैठक, काला गोरा भैरव बाबा मंदिर होते हुए भगवान वराह मंदिर पर परिक्रमा पूर्ण हुई। पंचकोसीय परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु श्रद्धा भाव से हरि नाम का कीर्तन करते झूमते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed