{"_id":"61bccb3d04ba660ebd41f099","slug":"devotees-car-overturned-due-to-nilgai-collision-one-dead-kasganj-news-agr518135187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय की टक्कर से श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय की टक्कर से श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत
विज्ञापन
कासगंज में सोरों सहावर मार्ग पर सड़क हादसे में मृतक श्रद्धालु राहुल शाक्य के पोस्टमार्टम गृह पर ?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों सहावर मार्ग पर ग्राम हिमांयूपुर के निकट श्रद्धालुओं की कार बृहस्पतिवार की देर रात नीलगाय से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सड़क हादसे में मौत का शिकार राहुल शाक्य (23) निवासी धीरकपुर गंजडुंडवारा हुआ। गांव धीरकपुर से राहुल शाक्य, शशांक, नवीन, पुलकित, अजय, दीपक, देवेंद्र कार से सोरों मेला देखने और हरि की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए गए थे।
वह बृहस्पतिवार की देर शाम वापस कार से गांव जा रहे थे। जब गांव हिमांयूपुर के निकट कार पहुंची तो अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार सवार गंभीर घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राहुल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य छह घायलों में से शशांक, नवीन और दीपक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक श्रद्धालु राहुल शाक्य की चार वर्ष की एक पुत्री रिया है। उसकी मौत से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। राहुल की शादी ज्ञानदेवी से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। राहुल की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।