मथुरा: गेस्ट हाउस के बाथरूम में फंदे से लटका मिला श्रद्धालु का शव, दोस्त हिरासत में
चंदौसी निवासी श्रद्धालु पवन कुमार 22 सितंबर को वृंदावन घूमने आया है। शुक्रवार की सुबह उसका शव गेस्टहाउस में लटका मिला। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है, वहीं पूछताछ के लिए उसे मित्र को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में विद्यापीठ चौराहा क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस के बाथरूम में शुक्रवार को श्रद्धालु का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने श्रद्धालु के साथ आए मित्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
संभल जनपद के चंदौसी स्थित बूढ़ी माता मंदिर के पास रहने वाले पवन कुमार (42) पुत्र रामबाबू 22 सितंबर को साथी माखनलाल के साथ वृंदावन मंदिरों के दर्शनों के लिए आए थे। दोनों लोग विद्यापीठ चौराहा स्थित शुभम हॉलीडेज नामक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लेकर ठहर गए।
शुक्रवार सुबह माखनलाल दर्शन करने गया था। जब वापस लौटा, तब रूम के बाथरूम में पवन का शव फंदे से झूल रहा था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों के न आने तक उसके मित्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह का कहना है कि शक तो मित्र पर भी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मथुरा के वनखंडी मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली के वनखंड़ी मोहल्ला स्थित कोऑपरेटिव बैंक के पास रहने वाले मुकेश कुमार के 17 वर्षीय बेटे दीपक कुमार ने लगभग 7 बजे घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर पंखे के सहारे धोती से फांसी लगा ली, जिसकी सूचना मिलते ही परिजन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां आपात कक्ष में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक विकास बाजार स्थित एक ब्रेड डीलर के यहां सप्लाई का काम करता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पारिवारिक कलह के चलते किशोर ने यह कदम उठाया है।