फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devar disgusting intentions insisted relation with bhabhi Husband gave triple talaq

UP: देवर के घिनौने इरादे...भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान

Fri, 25 Apr 2025 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 01:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति-पत्नी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के इलाके का है। जहां महिला ने देवर पर जबरन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Devar disgusting intentions insisted relation with bhabhi Husband gave triple talaq
विवाहिता सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि देवर जबरन संबंध बनाने की जिद पर अड़ा हुआ है। उसने पति को इस बारे में बताया तो सजा के तौर पर उसके साथ ही मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं पति ने फोन पर तीन तलाक बोल दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Pahalgam Attack: हमले के बाद एक्शन में सरकार, पाकिस्तानी दंपती को आगरा से निकाला; सात हिंदू भी जाएंगे वापस
विज्ञापन



 

2015 में हुई थी शादी
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उनका निकाह सदर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। ये झगड़े देख देवर की हिम्मत भी बढ़ गई।  सुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर देवर को पीछे लगा दिया।

ये भी पढ़ें-  UP: पति का इस तरह किया कत्ल, घरवालों को लाश तक न मिली...गैर के प्यार में अंधी पत्नी का खुला कातिल बनने का राज


 
विज्ञापन

देवर ने फाड़ दिए कपड़े
विवाहिता ने बताया कि 1 जनवरी को देवर कमरे में आ गया। अश्लील बातें करने लगा। विरोध पर गालीगलौज करते हुए कपड़े फाड़ दिए। छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर पति आ गया। उससे देवर की शिकायत की। तब पति ने कहा कि इस घर में रहना है तो मेरा भाई जैसा कहता है वैसा करना होगा। इसके बाद लगातार उत्पीड़न करते रहे। 20 मार्च को फोन पर पति ने तीन तलाक बोल दिया। 

ये भी पढ़ें-  UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी, हाईस्कूल-इंटर के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म
 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस
एसीपी सदर विनायक भौसले ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed